फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   5 crore rupees will cost to make indoor arena in gurugram

5 करोड़ की लागत से तैयार होगा इनडोर अखाड़ा, 11 अप्रैल से होगी शुरुआत

Fri, 07 Apr 2017 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 07 Apr 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
5 crore rupees will cost to make indoor arena in gurugram
कुश्ती - फोटो : amar ujala

कुश्ती के खिलाडिय़ों के लिए अच्छी खबर है। जिले में पहला इनडोर और आउटडोर अखाड़ा मिलने जा रहा है। 5 करोड़ की लागत से बादशाहपुर के रामअवतार अखाड़े की शुरुआत 11 अप्रैल को होगी। 

विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि ऑल इंडिया रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह इसका शुभारंभ करेंगे। यहां खिलाडिय़ों को प्रैक्टिस से लेकर हॉस्टल की सुविधा मुफ्त में मिलेगी। 
विज्ञापन


 पहलवान रामअवतार ने बताया कि यह अखाड़ा उन पहलवानों के लिए खोला गया है जो कि पैसों की कमी के कारण चाह कर भी खेल से नहीं जुड़ पाते हैं। ऐसे में इन खिलाडिय़ों को यहां पर मिट्टी और मैट दोनों में ही प्रैक्टिस करवाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे हरियाणा स्टाइल कुश्ती से लेकर ओलंपिक में जाने के लिए हर स्तर पर पहलवानों को तैयार किया जाएगा। यहां 50 खिलाडिय़ों के रहने की व्यवस्था होगी। इसमें 4 साल के बच्चों से लेकर सभी वर्ग के खिलाडिय़ों को प्रशिक्षित किया जाएगा। 

इसमें छोटे बच्चों की ट्रेनिंग में ज्यादा फोकस होगा। बता दें कि गुरुग्राम में पहलवान और अखाड़े को लेकर व्यवस्था काफी खराब है। जिला खेल विभाग की ओर से बनाया गया अखाड़ा भी टूट गया है। जिसे दोबारा बनवाया भी नहीं गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed