{"_id":"a2af6167bc00dd0ae87bdbb56fb12d42","slug":"5-big-news-of-gurgaon-in-one-click","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़गांव की 5 बड़ी खबरें, बस एक क्लिक पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़गांव की 5 बड़ी खबरें, बस एक क्लिक पर
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 28 Jan 2014 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1- स्वीमिंग कोच का सम्मान विवादों के घेरे में
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस समारोह में जिले के स्वीमिंग कोच जगबीर सिंह को मिला सम्मान विवादों के घेरे में आ गया है।
शहर के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित समारोह में हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने उन्हें सम्मानित किया था।
विवाद इस बात है कि कोच ने तैराक शिवानी कटारिया के कोच के तौर पर खुद को दस्तावेज में दिखाया है। जबकि शिवानी पिछले दो वर्षों से बंगलूरु में अभ्यास कर रही है। इससे पहले भी वह बाबा गंगनाथ स्वीमिंग पूल में कोच संदीप टोकस के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत थी।
इस बारे में जब शिवानी के पिता हरवीर कटारिया ने बताया कि उनके पास तकरीबन 10 दिन पहले जगबीर सिंह का फोन आया था। जिसमें जगबीर सिंह ने पूछा कि क्या शिवानी का नाम सम्मान के लिए भेज दें। हरवीर ने कहा कि उन्होंने इसके लिए हां कर दिया। अब आगे क्या हुआ इसका उन्हें कोई बता नहीं है। क्योंकि वह बंगलूरु में हैं।
विज्ञापन
2- तय नहीं हो सका स्पैट का फाइनल शेड्यूल
गुड़गांव में सोमवार को स्पैट फाइनल शेड्यूल तैयार नहीं हो सका। हरियाणा खेल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एसएस नांदल ने बताया कि सोमवार को इस बारे में निर्णय नहीं हो सका है। जल्द ही फाइनल टेस्ट का शेड्यूल जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
3- एथलीट सुनील ने जीता गोल्ड
गुड़गांव के पुंज लॉयड कंपनी के कर्मचारी सुनील ने पंचकूला में आयोजित 23वीं हरियाणा मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। उसने पांच किलोमीटर की वॉकिंग और शॉटपुट में क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक जीता है। सुनील ने बताया कि इसके लिए उसने कड़ा अभ्यास किया था। सुनील दो दर्जन से अधिक एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक सहित अन्य पदक जीत चुके हैं।
4- अखिल भारतीय सिविल सेवा हॉकी प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन
अखिल भारतीय सिविल सेवा हॉकी प्रतियोगिता 2013-14 के अंतर्गत हरियाणा टीम का चयन कुरूक्षेत्र में होगा। चयन की यह प्रक्रिया द्रोणाचार्य स्टेडियम में आठ फरवरी को होगा। टीम में 16 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। सभी जिलों से अनुरोध किया गया है। ट्रॉयल के लिए अच्छे खिलाड़ियों को भेजा जाए। गुड़गांव खेल विभाग के पास ही इस आशय का पत्र आया है।
5- कविता पाठ में सीसीए की ख्याति प्रथम
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गर्ल्स जैकमपुरा में लीगल लिटरेसी की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 20 स्कूलों के 125 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुनीता अरोड़ा ने बताया कि कविता पाठ प्रतियोगिता में ख्याति ने प्र्रथम स्थान अर्जित किया। स्लोगन राइटिंग में सीसीए की सुगंधिता ने बाजी मारी। वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सीसीए की ख्याति अव्वल रही। निर्णायक मंडल की चेयरमैन जिला शिक्षा अधिकारी वंदना गुप्ता रहीं।