फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   5 Badmash loots arrested in Chennai Express

चेन्नई एक्सप्रेस में लूट करने वाले 5 बदमाश्ा गिरफ्तार

Mon, 30 Jun 2014 02:13 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 30 Jun 2014 02:13 PM IST
विज्ञापन
5 Badmash loots arrested in Chennai Express

चेन्नई-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार को लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। बावरिया गिरोह के यह बदमाश अधिकांश दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों में वारदात करते थे।

विज्ञापन


इनके पास से जीआरपी ने तमंचा, चाकू, नशीले पदार्थ और नगदी बरामद की है। हालांकि लूटी गई ज्वैलरी बरामद नहीं हो पाई है।

शामली का एक जिला पंचायत सदस्य इस गैंग को ऑपरेट करता है। शामली क्षेत्र के ही एक किसान संगठन के नेता का भी बदमाशों को संरक्षण मिला है।

जीआरपी प्रभारी विनोद सिंह सिरोही ने बताया कि जीआरपी ने कोट गांव यार्ड के पास से शामली में थाना झिंझाना क्षेत्र में रहने वाले पांच बदमाशों कुलदीप, यादराम, राहुल, खेमसिंह और राजकुमार को धर दबोचा।
विज्ञापन


गिरोह में 15 से 20 सदस्य हैं। बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि शामली के खानपुर कला झिंझाना निवासी जिला पंचायत सदस्य प्रीतम इस गैंग को ऑपरेट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपनी स्कार्पियो गाड़ी से इन्हें वारदात के लिए दूसरे राज्यों में भी ले जाता है। इन बदमाशों ने 3 मई को जम्मू स्पेशल ट्रेन और 17 मई को चेन्नई एक्सप्रेस में लूट की थी। मेरठ, शामली और सहारनपुर क्षेत्र में भी वारदात कर चुके हैं।

ऐसे करते हैं वारदात
दक्षिण भारत से आने वाली ट्रेनों में दिल्ली से सवार होते हैं। करीब 100 किलोमीटर के दायरे में वारदात करते हैं। मसूरी एक्सप्रेस में भी गिरोह वारदात कर चुका है। इस ट्रेन में यह बिजनौर और हरिद्वार के बीच वारदात को अंजाम देते हैं।

आउटर पर चेन पुलिंग कर यह फरार हो जाते हैं। पुलिस मुठभेड़ के दौरान यह उन पर पथराव भी करते हैं। गिरोह के सदस्य एनसीआर में बाइक पर सवार होकर चेन स्नैचिंग की वारदात भी करते हैं। एक दिन में ये अमूमन तीन वारदातें करते हैं।


शामली के सुनारों को बेचते हैं सोना
जीआरपी प्रभारी का कहना है कि बदमाशों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि लूटा गया सोना शामली के सुनार मुन्नू उर्फ अश्वनी पंडित और गांव खोखसा के राकेश व रमपुरा के चतरसेन को बेचते हैं।

गैंग के फरार बदमाश

रामनिवास, राज कन्हैया, कुलदीप, जेजे उर्फ जय, कुंदन, रवि, कपिल, राजकुमार, नंदू, विक्कू, दीपक, सुरेंद्र उर्फ काला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed