{"_id":"9ef95ce3506a77314cc62a6fe2752a1a","slug":"4th-annual-indian-comics-convention","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर जिंदा हो गई है कॉमिक्स की अनोखी दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर जिंदा हो गई है कॉमिक्स की अनोखी दुनिया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 09 Feb 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीकेंड आपके लिए त्यागराज स्टेडियम की सैर स्मार्ट डील होगी। स्टेडियम में प्रवेश करते ही आप दिल्ली के सबसे बड़े पॉप कल्चर और कॉमिक्स मेले का हिस्सा बन जाएंगे। जिसमें ब्रह्मांड की वह सारी खूबियां भरी हैं, जो आपको न चाहते हुए भी हंसा देंगी।
विज्ञापन
दरअसल शुक्रवार से आइएनए स्थित त्यागराज स्टेडियम में कॉमिक कॉन के इंडियन कॉमिक्स कन्वेंशन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश की बेहद लोकप्रिय कॉमिक्स के अलावा ग्रैफिक नॉवेल, कॉमिक्स की एनिमेटेड सीरीज, गेम आदि मौजूद हैं।
विज्ञापन
यहां बच्चों के मन भाने वाली हर वह किताब, पोस्टर, मास्क आदि मौजूद हैं, जो उन्हें रिझाते हैं। इनमें कैप्टन अमेरिका, बैटमैन चाचा चौधरी आदि सबसे ज्यादे चर्चित हैं। यहीं नहीं, यहां कई हास्य कलाकार अपने प्रतिभा का प्रदर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन
कन्वेशन के पहले दिन बच्चों ने अपने-अपने कॉमिक्स पात्रों के जैसा कपड़ा पहन कर सबको चौका दिया। यहीं नहीं इनके बीच कपड़े पहनने की प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसके लिए बच्चों को उपहार भी दिया गया।
तीन दिवसीय इस आयोजन के आखिरी दिन इस साल का कॉमिक कॉन इंडिया पुरस्कार भी दिया जाएगा। इसके लिए 8 श्रेणियों में नामांकन किया गया है। इसके अलावा भी कई प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं, जिनमें से एक ऐसे भाग्यशाली विजेता को चुना जाता है, जो न्यूयार्क कॉमिक्स कन्वेशन 2014 में भाग लेने जाएगा।
आयोजक जतिन वर्मा बताते हैं कि कहते हैं कि वह इस आयोजन से काफी खुश हैं, साथ ही लोगों से मिल रही प्रतिक्रियाएं उन्हें और खुश कर दे रही हैं। वह बताते हैं कि हमेशा से दिल्लीवासियों के लिए ऐसे आयोजन करते रहे हैं।
साथ ही कला जगत के कई लोगों से एक साथ मिलने का सुखद अहसास भी हो जाता है। इसके पीछे मूल भावना यह है कि दिल्ली की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग कुछ पल हंसते-मुस्कुताए बिताएं।