फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   47 thousand platelets government in private and a half million.

प्राइवेट में 47 हजार प्लेटलेट्स सरकारी में डेढ़ लाख, हंगामा

Mon, 28 Sep 2015 01:39 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Mon, 28 Sep 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
47 thousand platelets government in private and a half million.
शालीमार गार्डन के श्रेया अस्पताल में शनिवार को एक बच्ची की लापरवाही से मौत के बाद एक और बड़ा आरोप लगा है। आरोप है कि शनिवार दोपहर बुखार से पीड़ित एक 11 वर्षीय बच्ची का शाम को ब्लड टेस्ट किया गया, तो प्लेटलेट्स काउंट 47 हजार निकला।
विज्ञापन


आनन-फानन में अभिभावक बच्ची को दिल्ली के स्वामी दयानंद (जनरल) अस्पताल ले गए। वहां टेस्ट हुआ तो प्लेटलेट्स एक लाख पचपन हजार निकलीं।

बच्ची को तुरंत डिस्चार्ज भी कर दिया गया। गुस्साए परिजनों ने रविवार रात को अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा।

जनकपुरी सी ब्लॉक निवासी रणवीर सिंह राणा की 11 वर्षीय बेटी श्वेता दो दिन से बुखार से पीड़ित थी। शनिवार दोपहर को वह बेटी को शालीमार गार्डन स्थित श्रेया अस्पताल ले गए और भर्ती कराया।
विज्ञापन


शाम करीब छह बजे उसका ब्लड टेस्ट किया गया, तो रिपोर्ट में प्लेटलेट्स काउंट 47 हजार आया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को तुरंत आईसीयू में एडमिट करने को कहा। इस दौरान परिजनों ने उसे रेफर करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेफर करवाकर जब दिल्ली के स्वामी दयानंद अस्पताल में उसकी जांच हुई, तो प्लेटलेट काउंट एक लाख पचपन हजार आया। डॉक्टरों ने दवा लिखकर उसे डिस्चार्ज भी कर दिया।

इसके बाद गुस्साए परिजन श्रेया अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा काटा। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही बच्ची के पूरी तरह ठीक होने के बाद पुलिस और प्रशासन से भी शिकायत करने की बात कही।


अस्पताल के डायरेक्टर डा.डीपी मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट में गड़बड़ी होने का प्रश्न ही नहीं उठता। सावधानी बरतते हुए बच्ची को आईसीयू में भर्ती कराया जा रहा था। आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed