फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   4,346 candidates took the HTET exam; 939 were absent.

Delhi NCR News: एचटेट में 4,346 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 939 रहे अनुपस्थित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जिला में रविवार को आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की लेवल-1 पीआरटी (प्राइमरी टीचर) और लेवल-2 टीजीटी परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। जिला में 5 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित लेवल-1 पीआरटी (प्राइमरी टीचर) परीक्षा में कुल 1517 में से 1183 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया तथा 334 अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे। जबकि 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित लेवल-2 टीजीटी परीक्षा में कुल 3768 में से 3163 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया तथा 605 अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे। जिला में लेवल-1 पीआरटी परीक्षा में अभ्यर्थियों की कुल उपस्थिति 77.98 प्रतिशत तथा अनुपस्थिति 22.02 प्रतिशत तथा लेवल-2 टीजीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों की कुल उपस्थिति 83.94 प्रतिशत तथा अनुपस्थिति 16.06 प्रतिशत दर्ज की गई। एचटेट परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी फील्ड में सक्रिय रहे।

डीसी बताया कि एचटेट परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन अभ्यर्थियों के लिए हर पहलू पर सहयोगी बना। सभी परीक्षा केंद्रों पर एचटेट लेवल-1 पीआरटी (प्राइमरी टीचर) और लेवल-2 टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा एचटेट परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल रहित बनाने के लिए व्यापक इंतजाम और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे, जिसमें पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन

रोडवेज की ओर से चलाई गई स्पेशल बस


महाप्रबंधक जिला परिवहन जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंचाने के लिए जिला डिपो से विभिन्न रूटों पर स्पेशल बसों का संचालन किया गया। जिन प्रमुख स्थानों के लिए बसें उपलब्ध रहेंगी उनमें बागपुर, मोहना, धतीर, जैंदापुर, मण्डकोला, उटावड़ (हथीन मार्ग), कोट, बहीन (होडल मार्ग), हसनपुर, पलवल तथा होडल शामिल हैं। जिला रोडवेज बस अड्डा पर 10 बस रिजर्व रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article