{"_id":"21662736093717c2ad98265fd965b274","slug":"400-train-passenger-found-without-ticket-8-sent-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टिकट 400 यात्री पकड़े, आठ को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना टिकट 400 यात्री पकड़े, आठ को जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 19 May 2014 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर सोमवार को लोकल और एक्सप्रेस गाड़ियों में छापा मारकर बिना टिकट यात्रा कर रहे चार सौ यात्रियों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
इनसे करीब सवा लाख रुपये बतौर जुर्माना वसूल किए गए। ज़ुर्माना अदा नहीं करने वाले आठ यात्रियों को मजिस्ट्रेट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
मुख्य टिकट निरीक्षक बीके शर्मा ने बताया कि रेलवे अंबाला डिवीजन के स्पेशल मजिस्ट्रेट अभिषेक पुटेला के निर्देश पर यहां दिल्ली से पलवल के बीच चलने वाली शटल और एक्सप्रेस गाड़ियों में सुबह 6 से 12 बजे तक छापेमारी की गई।
छापेमारी में दिल्ली डिवीजन के 47 टीटीई, 18 आरपीएफ के जवान तथा अंबाला जीआरपी के 8 कर्मी लगाए गए थे। दोपहर तक चली छापेमारी में 414 यात्री बेटिकट यात्री पकड़े गए। इनमें दस महिलाएं भी शामिल थीं।
विज्ञापन