{"_id":"d1d57caeaca75892c4613b1d52ac59df","slug":"4-15-million-from-salesmen-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन से गन प्वाइंट पर 4.15 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समैन से गन प्वाइंट पर 4.15 लाख लूटे
अमर उजाला, गाजियाबाद।
Updated Wed, 24 Sep 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटगांव फाटक के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने किराना स्टोर के दो सेल्समैन से गन प्वाइंट पर 4.15 लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
बदमाशों ने दोनों सेल्समैन की बाइक को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की और न रुकने पर पीछे से टक्कर मार कर सड़कर गिरा दिया।
इसके बाद तमंचे के बल पर नोटों से भरा बैग लूटकर भाग गए। सोमवार को हुई इस घटना को पुलिस ने दिनभर छुपाए रखा। मंगलवार मामले का खुलासा होने पर पुलिस लूट को संदिग्ध बताने लगी।
क्रासिंग्स के पैरामांउट बिल्डिंग के पास एसआरएस वैल्यू बाजार नाम से स्टोर है। शिवरतन स्टोर के मैनेजर हैं और कृष्णानगर निवासी दिवेश और साहिबाबाद निवासी राहुल स्टोर में मार्केटिंग का काम करते हैं।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर शिवरतन ने दिवेश और राहुल को 4.15 लाख रुपये तुराबनगर स्थित एचडीएफसी बैंक में जमा करने के लिए दिए। दोनों बाइक से कोटगांव फाटक होते हुए बैंक की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
फाटक क्रास करने के बाद जैसे ही चौधरी मोड़ की ओर चले तभी दो बाइक सवार चार बदमाशों ने बाइक में टक्कर मार दी और तमंचे के बल पर बैग लूटकर भाग निकले।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने वारदात को संदिग्ध मानते हुए सेल्समैनों को हिरासत में ले लिया। उनसे घंटों पूछताछ की। देर रात रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, मगर पुलिस घटना को संदिग्ध ही मान रही है।