फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   38 per cent of samples analysed at delhi labs in last one week detected with omicron

जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट: आठ दिन में 31 फीसदी मरीजों में मिला डेल्टा तो 38 फीसदी में ओमिक्रॉन

Wed, 29 Dec 2021 10:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 29 Dec 2021 10:06 PM IST
सार

दिल्ली में बीते छह दिन के अंदर ही कोरोना संक्रमण को लेकर स्थिति में काफी बदलाव आया है। एक ओर अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी है। वहीं घरों में भी होम आइसोलेशन के मामलों में काफी बड़ा उछाल आया है। इनके अलावा सक्रिय मामले, कंटेनमेंट जोन इत्यादि में भी बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन
38 per cent of samples analysed at delhi labs in last one week detected with omicron
कोरोना टेस्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आठ दिन में 31 फीसदी कोरोना संक्रमित मरीजों में डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि हुई है। जबकि इससे अधिक 38 फीसदी में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है। बाकी 30 फीसदी मरीजों में कोरोना वायरस के दूसरे वैरिएंट मिले हैं। यह रिपोर्ट 21 से 28 दिसंबर के बीच 468 सैंपल की हुई जीनोम सीक्वेंसिंग से जुड़ी है जिसे बुधवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में रखा गया। 

विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि आईएलबीएस अस्पताल की लैब में अब तक 357 सैंपल भेजे गए हैं जिनमें से 125 सैंपल की सीक्वेंसिंग हुई है। इनमें से 67 सैंपल में ओमिक्रॉन और बाकी 58 में डेल्टा वैरिएंट मिला है। इसी तरह लोकनायक अस्पताल की लैब में अब तक 133 सैंपल पहुंचे हैं जिनमें से 80 सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग हुई है। यहां ओमिक्रॉन के 12 और डेल्टा वैरिएंट के 62 मामले मिले हैं। 
विज्ञापन


इनके अलावा केंद्र सरकार की एनसीडीसी लैब में अब तक 556 सैंपल पहुंचे हैं जहां 263 की जीनोम सीक्वेंसिंग हुई है। इनमें से 101 सैंपल में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है। जबकि 27 सैंपल में डेल्टा वैरिएंट मिला है। एनसीडीसी की लैब में सभी सैंपल दिल्ली एयरपोर्ट से भेजे गए हैं। जबकि आईएलबीएस अस्पताल में दक्षिणी और पूर्वी जिला प्रशासन की ओर से सैंपल भेजे गए हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर यह भी आशंका जताई जा रही है कि एयरपोर्ट के बाहर भी दिल्ली में लोग ओमिक्रॉन संक्रमित मिलने लगे हैं जोकि सामुदायिक प्रसार को लेकर आशंका बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह दिन में 25 फीसदी मरीज बढ़े अस्पतालों में, होम आइसोलेशन में तीन गुना बढ़ोतरी
बीते छह दिन के अंदर ही कोरोना संक्रमण को लेकर स्थिति में काफी बदलाव आया है। एक ओर अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी है। वहीं घरों में भी होम आइसोलेशन के मामलों में काफी बड़ा उछाल आया है। इनके अलावा सक्रिय मामले, कंटेनमेंट जोन इत्यादि में भी बढ़ोतरी हुई है। 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 22 से 28 दिसंबर के बीच दिल्ली में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में चार गुना बढ़ोतरी हुई है। 22 दिसंबर को एक दिन में 125 मामले मिले थे जोकि अब बढ़कर 496 तक पहुंच गए हैं। इसी अवधि में होम आइसोलेशन के मामले 289 से बढ़कर 836 तक पहुंच गए हैं। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 624 से बढ़कर 1612 तक पहुंची है। इतना ही नहीं कंटेनमेंट जोन की बात करें तो यह संख्या भी दो गुना हुई है। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 184 से बढ़कर 397 तक पहुंच गई है। 


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीते छह दिन में अस्पतालों में कोरोना मरीजों की संख्या में 25 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या 210 से बढ़कर 280 तक पहुंच गई है। हालांकि रिकवरी को लेकर बड़ा अंतर नहीं मिला है लेकिन संक्रमण दर 0.20 से बढ़कर 0.89 फीसदी तक हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed