{"_id":"5811fdd94f1c1b057fbc39d2","slug":"30-km-long-jam-in-greater-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"30 किलोमीटर लंबे जाम से मचा हाहाकार, अवैध वसूली करने वालों ने खड़ी की मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 किलोमीटर लंबे जाम से मचा हाहाकार, अवैध वसूली करने वालों ने खड़ी की मुसीबत
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 27 Oct 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर से हरियाणा को जोड़ने वाले जेवर-पलवल मार्ग पर बुधवार रात लगा ट्रैफिक जाम बृहस्पतिवार सुबह बढ़कर 30 किमी पहुंच तक गया। सुबह 10 बजे तक जाम यमुना एक्सप्रेस वे जेवर इंटरचेंज सहित जेवर खुर्जा व जेवर झाजर मार्ग सहित जेवर कस्बे से देहात और अन्य कस्बों को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर जाम लग गया।
यहां तक की एंबुलेंस भी जाम में काफी देर फंसी रही। जाम खुलवाने के लिए उत्तर प्रदेश व हरियाणा की तीन कोतवाली पुलिस जाम प्रयास कर रही है, लेकिन बृहस्पतिवार शाम तक हालात में कोई सुधार नहीं है।
ट्रक चालकों का आरोप है कि बुधवार रात को कई विभागों की गाडिय़ां झुप्पा बॉर्डर पर ट्रक चालकों से दीपावली के उपलक्ष्य में अतिरिक्त अवैध उगाही वसूल रही थीं। जिन ट्रक चालकों से वसूली हो चुकी थी उन्होंने रास्ते में मिलने वाले अन्य चालकों को झुप्पा व पीपली गांव पर वसूली की बात अन्य चालकों को बता दी।
विज्ञापन
जिसके बाद जिसको जहां वसूली के बारे में पता चला वही साइड में ट्रक को खड़ा कर दिया, जिससे जाम लगना शुरू हो गया। बृहस्पतिवार सुबह तक हरियाणा की तरफ से आने वाले वाहनों की लाइन पलवल तक और और जेवर की तरफ से जाने वाले वाहनों की लाइन यमुना एक्सप्रेस वे जेवर इंटरचेंज तक लग चुकी थी।
दिन निकलने के साथ ही स्थानीय लोगों की आवाजाही से जाम की स्थिति और बिगड़ गई। जेवर के सभी स्थानीय मार्ग सहित जेवर खुर्जा मार्ग पर खुर्जा अंडर पास व जेवर झाजर मार्ग पर रोही गांव तक ट्रकों की लंबी लाइन लग गई। जिससे जेवर से लेकर हरियाणा के पलवल तक 30 किलोमीटर के एरिया में भंयकर जाम लगा गया।

पहले भी अवैध उगाही से लगता रहा है जाम
जेवर पलवल मार्ग पर पहले भी जब जब अवैध उगाही होती है अक्सर जाम लगता रहा है, लेकिन स्थानीय प्रशासन और पुलिस को इस वसूली के बारे में या तो भनक तक नहीं लगी।
जेवर निवासियों का बाहर निकलना हुआ मुश्किल
जेवर सहित आस पास के दर्जनो गांव से दिल्ली-नोएडा-पलवल और इन रास्तों से बाहर जाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दस मिनट का रास्ता घंटों में तय कर जाम से निकल कर लोग अन्य रास्तों से अपने गंत्वय तक जाने को मजबूर दिखे।
बृहस्पतिवार सुबह झाजर की तरफ से किसी मरीज को लेकर आ रही 102 की एंबुलेंस जेवर चौराहे के पास जाम में फंस गई। जिसके बाद मरीज के साथ आए तीमारदार और स्थानीय लोगों की कड़ी मेहनत के बाद एंबुलेंस को जेवर के प्राथिमक अस्पताल तक पहुंचने के लिए निकाला जा सका।
जेवर-पलवल मार्ग सहित जेवर में बुधवार सुबह जाम की सूचना मिली है, जिसके बाद वायरलेस से अलीगढ़ के टप्पल थाने और हरियाणा के चांद हट थाने को भी जाम खुलवाने के लिए सूचना देने के साथ ही कोतवाली की पुलिस को जाम खुलवाने के लिए लगाया गया है। जाम लगने की सही वजह का अभी तक पता नही चल पाया है। अवैध उगाही की बात समझ से परे है अगर ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई की जायेगी।-दिनेश कुमार यादव, कोतवाली प्रभारी जेवर