प्लेस्कूल में तीन साल की मासूम से हुई दरिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-52 स्थित एक प्ले स्कूल के भीतर तीन साल की बच्ची से रेप के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्ची का दाखिला फरवरी में ही हुआ था।
परिजनों ने मामले की सूचना सेक्टर-58 पुलिस को दी, जहां अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-12 निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेटी प्ले स्कूल में पढ़ने वैन से आती-जाती है।
सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक स्कूल का समय है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को स्कूल में काम करने वाले किसी शख्स ने उससे रेप का प्रयास किया। निजी अंग से छेड़छाड़ की गई।
बेंच बैठाकर की गंदी हरकत
दोपहर 12:30 बजे बच्ची वैन से घर पहुंची। मां जब उसके कपड़े बदल रही थी तो वह रोने लगी और निजी अंग में दर्द होने की बात बताई।
मां ने डॉक्टर से संपर्क किया जहां मेडिकल रिपोर्ट में रेप के प्रयास होने की बात सामने आई। परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। घटना के बाद से बच्ची काफी डरी और सहमी थी।
रोते हुए उसने पुलिस को बताया कि स्कूल के भीतर बेंच पर बैठाकर उससे गंदी हरकतें की गईं। सेक्टर-58 थाने में परिजनों के साथ कॉलोनी के दर्जनों लोग पहुंचे थे।
स्कूल के अंदर नहीं लगे हैं सीसीटीवी कैमरे
उन्होंने पुलिस से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर आरोपी पकड़ा नहीं जाएगा तो वे थाने के बाहर धरना देंगे।
पुलिस की प्रथमदृष्टया जांच में पता चला है कि स्कूल के मेन गेट पर ही सीसीटीवी कैमरे हैं। किसी भी कक्षा में कैमरे नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि कैमरे लगे हों तो लोगों में डर रहता है।
जांच में स्कूल संचालक की लापरवाही सामने आई है। अगर पूरा स्कूल कैमरे से लैस होता तो शायद अब तक आरोपी जेल की सलाखों के पीछे होता।
अभिभावक बच्चों को सबसे ज्यादा स्कूल में सुरक्षित मानते हैं, लेकिन प्ले स्कूल में इस घटना के बाद से बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। मामले में स्कूल के किसी भी कर्मचारी की अगर संलिप्तता पाई गई तो अभिभावक बच्चों को स्कूल कैसे भेजेंगे।