{"_id":"b57f336b86ba7a37b71bb184aae62837","slug":"27-metro-station-will-not-have-recharge-pit","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो नहीं बनेंगे मेट्रो स्टेशनों पर रीचार्ज पिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो नहीं बनेंगे मेट्रो स्टेशनों पर रीचार्ज पिट
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 21 Feb 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में पर्याप्त स्थान नहीं होने के कारण डीएमआरसी ने 27 मेट्रो स्टेशनों पर वर्षा जल संरक्षण के लिए रिचार्ज पिट बनाने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
जगह की जांच के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने कमेटी बनाई है, जो सात दिन में रिपोर्ट सौंपेगी। दरअसल, मेट्रो स्टेशनों पर वर्षा जल संरक्षण के लिए पर्याप्त संयंत्र नहीं होने के संबंध में विक्रांत तोगड़ ने एनजीटी में याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन
जिस पर जस्टिस स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ में बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई। डीएमआरसी के मुताबिक कुल मेट्रो स्टेशनों में से 44 मेट्रो स्टेशनों पर वर्षा जल संरक्षण के अभी पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, जिनमें से 17 स्टेशनों पर व्यवस्थाएं करने की बात कही है।
विज्ञापन
वहीं, 27 मेट्रो स्टेशनों के पास पर्याप्त स्थान नहीं होने के चलते वर्षा जल संरक्षण से इनकार कर दिया है। इनमें नोएडा के पांच और दिल्ली के 22 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।
याचिकाकर्ता विक्रांत तोगड़ ने कहा है कि रिचार्ज पिट के लिए सभी 27 मेट्रो स्टेशनों के आस-पास पर्याप्त स्थान है। इसके बाद एनजीटी ने ग्राउंड वाटर अथॉरिटी और डीएमआरसी को संयुक्त जांच का आदेश दिया है और याचिकाकर्ता पक्ष को भी साथ रखने के लिए कहा है। मामले पर अगली सुनवाई 26 मार्च को होगी।