फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   23 truck catches in illegal mining

नहीं देखा होगा माफिया और पुलिस का ऐसा याराना!

Mon, 20 Jan 2014 09:33 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 20 Jan 2014 09:33 AM IST
विज्ञापन
23 truck catches in illegal mining
अवैध खनन के खिलाफ पिछले एक सप्ताह से चल रहे अभियान के तहत रविवार सुबह बालू ले जा रहे 23 ट्रकों का काफिला पकड़ा गया।
विज्ञापन


सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के गांव नगला-नगली के पास एयरफोर्स और यूपी पुलिस के संयुक्त अभियान में ये ट्रक पकड़े गए। फोर्स देखकर चालक अपने ट्रकों को छोड़कर भाग खड़े हुए।

हरियाणा के असालदपुर क्षेत्र से रविवार सुबह अवैध खनन कर बालू ले जा रहे ट्रकों का काफिला नगला-नगली के पास से गुजर रहा था। काफिले में एक ट्रक पुलिया के पास गड्ढे में फंस गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सगाई कार्यक्रम में घुसकर की फायरिंग, पर क्यों?
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे पीछे आ रहे अन्य ट्रकों को निकलने का रास्ता नहीं मिला। यहां पर एयरफोर्स का कैंप भी है। यमुना किनारे कैंप क्षेत्र में सुबह छह बजे एयरफोर्स की पेट्रोलिंग टीम यहां से गुजर रही थी।


अवैध खनन की सूचना पर एयरफोर्स और सेक्टर-39 थाना पुलिस नगला-नगली के पास इन्हें पकड़ने पहुंची। फोर्स आती देख सभी चालक ट्रक छोड़कर रफूचक्कर हो गए।

क्यों ठनी हरियाणा-यूपी पुलिस में?
सूत्रों के अनुसार ट्रकों के पकड़ने के बाद हरियाणा और यूपी पुलिस में मामला दर्ज करने के लिए ठनी रही। जानकारी के अनुसार दोनों प्रदेशों की पुलिस करीब नौ घंटे तक सीमा विवाद को लेकर एक-दूसरे का क्षेत्र बताते रहे।

अधिकारियों के हस्तक्षेप के  बाद नोएडा पुलिस की ओर से मामला दर्ज कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि थाना सेक्टर-39 पुलिस की खनन माफिया से मिलीभगत के चलते यमुना खादर में हर रात अवैध खनन हो रहा है।

पुलिस से शिकायत करने पर उन्हें ही डरा धमका का खामोश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed