फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   23-day stop running around the metro project soon.

23 दिन की रोक, मेट्रो प्रोजेक्ट जल्द दौड़ने की आस

Wed, 04 Feb 2015 01:22 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 04 Feb 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
23-day stop running around the metro project soon.

लंबे इंतजार के बाद शुरू हुए दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े मामले पर शहरवासियों के साथ ही जीडीए अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन


जीडीए अधिकारियों को प्रोजेक्ट में देरी होने से इसकी लागत बढ़ने की आशंका सता रही है। जीडीए पहले ही दो बार बढ़ी लागत के फंडिंग पैटर्न की लंबी लड़ाई लड़ चुका है।
विज्ञापन


मेट्रो प्रोजेक्ट के एमओयू में यह शर्त है कि लेटलतीफी होने पर बढ़ी लागत जीडीए वहन करेगा। डीएमआरसी को फंड की कमी न होने की जिम्मेदारी भी जीडीए पर ही है। ऐसे में अधिकारी भी काम जल्द शुरू होने की उम्मीद बांधें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो ने जितने उतार-चढ़ाव देखे हैं, शायद ही किसी और प्रोजेक्ट में ऐसा हुआ है। वर्षों डीएमआरसी की मंजूरी, फंडिंग पैटर्न के मुद्दे पर अटकी रही मेट्रो का काम शुरू हुआ तो कंस्ट्रक्शन कंपनियों का विवाद आड़े आ गया।

मेट्रो के काम से जुड़े अधिकारियों की मानें तो यदि काम लगातार जारी रहता तो मार्च तक मेट्रो रूट के अधिकतर पिलर दिखने लगते। अब नए सिरे से काम शुरू करने में संसाधन जुटाने और काम को पटरी में लाने में अतिरिक्त समय लगेगा।


मेट्रो से जुड़े सूत्रों की मानें तो 23 दिनों की रोक ने करीब दो माह का काम प्रभावित कर दिया है। ऐसे में शहरवासी यही दुआ कर रहे हैं कि मामले का हल 25 फरवरी को ही निकल आए।

सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट एसके पॉल ने बताया कि जनहित के मद्देनजर विकास से जुड़े प्रोजेक्ट में सुप्रीम कोर्ट का रुख समयबद्ध निस्तारण का है। मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े मामले का भी निस्तारण जल्द होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed