{"_id":"7b8556634291e3f8bb25167e4ab3d3e7","slug":"23-caught-while-cheating-in-htet","type":"story","status":"publish","title_hn":"HTET: 2 दिन में पकड़े गए 23 मुन्नाभाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HTET: 2 दिन में पकड़े गए 23 मुन्नाभाई
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 02 Feb 2014 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में हरियाणा पात्र अध्यापक परीक्षा (एचटेट)-2014 के दो स्तरों का रविवार को आयोजन हुआ। इसी के साथ परीक्षा समाप्त भी हो गई।
विज्ञापन
गुड़गांव के 41 परीक्षा केंद्रों पर 25 हजार से अधिक परीक्षार्थी बैठे। लेवल एक और दो की परीक्षा सुबह और शाम की पाली में हुई। उड़न दस्ते ने कई सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। लेवल एक परीक्षा में प्रदेश भर से नकल करने के 23 मामले दर्ज हुए। इसमें सबसे अधिक पांच अकेले गुड़गांव से हैं।
लेवल वन से सोनीपत में चार, अंबाला में तीन, पानीपत-कैथल में दो-दो, हिसार में तीन और फरीदाबाद, फतेहाबाद, कुरूक्षेत्र और पंचकूला में नकल का एक मामला पकड़ा गया। सुबह की पाली में 10:30 बजे जेबीटी (लेवल-1) की परीक्षा हुई। लेवल वन की परीक्षा में तकरीबन 13 हजार अभ्यर्थियों ने शिरकत की।
विज्ञापन
रोडवेज की कम बसों के इंतजाम से विद्यार्थी काफी नाराज दिखे। कई विद्यार्थियों की बसों की खराब सर्विस से परीक्षा छूटते-छूटते बची। रेवाड़ी की सोनिया, सोनीपत की राधिका बंसल और करनाल की सुकन्या ने बताया कि परीक्षा केंद्र दूर होने के कारण उन्हें काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
गुड़गांव में एचटेट परीक्षा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। गुड़गांव के उपायुक्त शेखर विद्यार्थी ने बताया कि एचटेट परीक्षा के आयोजन को लेकर यहां काफी अच्छी व्यवस्था की गई थी। दोनों दिन की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।