फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2020 Seelampur firing: Two accused acquitted after victim turns hostile

Delhi NCR News: 2020 सीलमपुर गोलीबारी में पीड़ित के मुकरने पर दो आरोपी बरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पूर्वी दिल्ली।
कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 में सीलमपुर में एक युवक की हत्या की कोशिश के आरोप में दो आरोपियों को बरी किया है। प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश संजय शर्मा ने कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित नहीं कर सका कि वह ही हमलावर थे। साथ ही, अदालत ने जांच पर भी गंभीर सवाल उठाए, जिसमें कथित तौर पर हथियार बरामद होने का मामला भी शामिल है। अदालत चौहान पट्टी उर्फ अजीम और फहीम के खिलाफ मामले की सुनवाई कर रहे थे। इन दोनों पर सीलमपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत आरोप लगाए गए थे। अपने आदेश में कहा कि आरोपी चौहान पट्टी उर्फ अजीम और फहीम से कथित तौर पर हथियार बरामद होने की बात पर बहुत संदेह है। इस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। ऐसा इसलिए है, क्योंकि शिकायतकर्ता ने न तो आरोपी चौहान पट्टी की पहचान हमलावर के तौर पर की और न ही आरोपी से कथित तौर पर बरामद हथियार की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed