फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2000 Red Fort attack Delhi Prisons Department writes to city court to issue death warrant against guilty

डेथ वारंट जारी करने का अनुरोध: लालकिले पर हमले के दोषी को होगी फांसी, तिहाड़ प्रशासन ने अदालत को लिखा पत्र

Mon, 20 Feb 2023 09:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 20 Feb 2023 09:06 PM IST
सार

लश्कर-ए-तैयबा के छह आतंकियों ने 22 दिसंबर 2000 को लालकिले पर आतंकी हमला किया था। आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी थी।

विज्ञापन
2000 Red Fort attack Delhi Prisons Department writes to city court to issue death warrant against guilty
तिहाड़ जेल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

तिहाड़ जेल प्रशासन ने लालकिले पर हमले के दोषी पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद आरिफ उर्फ अशफाक को फांसी पर लटकाने के लिए निचली अदालत को पत्र लिखा है। पत्र के जरिये तिहाड़ प्रशासन ने अदालत को फांसी का दिन मुकर्रर करने का अनुरोध किया है। आतंकी का किसी भी अदालत में फांसी से संबंधित याचिका लंबित नहीं है।

विज्ञापन

लश्कर-ए-तैयबा के छह आतंकियों ने 22 दिसंबर 2000 को लालकिले पर आतंकी हमला किया था। आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी थी। हमले में दो जवान शहीद हो गए थे। इसमें एक नागरिक की भी मौत हो गई थी। घटना के बाद आरिफ मौके से फरार हो गया था,जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। साल 2005 को निचली अदालत ने आतंकी आरिफ को फांसी की सजा सुनाई थी। जिसे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकी का अभी किसी भी अदालत में कोई भी याचिका लंबित नहीं है। इसको देखते हुए जेल प्रशासन ने आतंकी को नोटिस दिया था। इसमें पूछा गया था कि वह फांसी की सजा के खिलाफ किसी अदालत में या फिर राष्ट्रपति के यहां दया याचिका देना चाहता है। लेकिन सात दिन बीत जाने के बाद भी इसने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। सात दिन पूरे होने के बाद तिहाड़ प्रशासन ने अदालत को पत्र लिखकर फांसी की तारीख तय करने का अनुरोध किया है। बताया जा रहा है कि अदालत 27 फरवरी को इसपर फैसला सुनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed