फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   200 New CNG Buses available sonn for Noida-Greno

नोएडा-ग्रेनो को मिलीं 200 नई सीएनजी बसें, मुसाफिरों को होगी सहूलियत

Tue, 02 Oct 2018 06:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 02 Oct 2018 06:40 AM IST
विज्ञापन
200 New CNG Buses available sonn for Noida-Greno

रोडवेज मुख्यालय ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा डिपो को सीएनजी की 200 नई बसें दी हैं। ये अक्तूबर के आखिरी सप्ताह से आनी शुरू हो जाएंगी। इसके बाद दोनों डिपो की खटारा बसों को हटा दिया जाएगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी और विभिन्न रूटों का सफर आरामदायक हो जाएगा। साथ ही, विभिन्न शहरों और जिलों के कई नए रूटों पर भी बसें चलने लगेंगी।

विज्ञापन


नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो की ज्यादातर बसें खटारा हो चुकी हैं। साथ ही यहां बसों की संख्या काफी कम है। डिपो के अधिकारियों ने मुख्यालय से बसों की मांग की थी। इस पर मुख्यालय ने नोएडा रीजन को सीएनजी की 200 बसें दे दी हैं। ग्रेनो डिपो के एआरएम लव कुमार ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर नोएडा रीजन को नई बसें देने का फैसला हो चुका है। कानपुर में बसें बननी भी शुरू हो गई हैं। कुछ बसें तैयार भी हैं। उन पर पेंटिंग आदि का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


इस माह के आखिरी सप्ताह में बसें आनी शुरू हो जाएंगी। नवंबर माह तक सभी नई बसें आ जाएंगी। उनके मुताबिक, उम्मीद है कि इनमें से 80 बसें ग्रेनो डिपो को मिलेंगी। हालांकि, अभी यह तय नहीं है। नई बसें आने से उम्र पूरी कर चुकी बसों को हटा दिया जाएगा। डिपो में बसों की संख्या बढ़ने से विभिन्न रूटों पर संचालन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नोएडा डिपो में इस समय 160 बसें हैं। इनमें से 62 की उम्र पूरी हो चुकी है। इसी तरह, ग्रेनो डिपो में 111 बसों से विभिन्न रूटों का संचालन हो रहा है। इनमें से छह बसों की उम्र पूरी हो गई है। दोनों डिपो में उम्र पूरी कर चुकी बसों को नीलाम करने की कार्रवाई की जा रही है। मार्च, 2019 तक 50 से अधिक अन्य बसों की उम्र भी पूरी हो जाएगी। 

11 साल और 11 लाख किमी है मानक 

रोडवेज बसों की फिटनेस का मानक 11 साल और 11 लाख किलोमीटर है। जो बस दोनों मानक को पूरा कर लेती हैं, उनको सड़कों से हटा लिया जाता है। इस समय नोएडा और ग्रेनो डिपो की ज्यादातर बसें 11 साल के मानक को पूरा कर चुकी है। यें बसें अगले साल तक 11 लाख किलोमीटर चलने का मानक भी पूरा कर लेंगी। 

नए रूटों का होगा संचालन 
नई बसों के आने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा डिपो में बसों की संख्या अच्छी हो जाएगी। दोनों डिपो से कई नए रूटों पर संचालन शुरू किया जाएगा। ग्रेनो डिपो ने बदायूं, सहारनपुर, बड़ौत आदि रूटों पर बसें चलाने की तैयारी शुरू भी कर दी है। इन रूटों का सर्वे कराया जा रहा है।  

‘मुख्यालय से नोएडा रीजन को 200 नई सीएनजी बसें मिली हैं। इनमें से नोएडा और ग्रेनो डिपो को कितनी बसें मिलेंगी, इसका आवंटन नहीं हुआ है। अक्तूबर के आखिरी सप्ताह से नई बसें आनी शुरू हो जाएंगी।’ 
- एसके वर्मा, एआरएम नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed