फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   20 thousand flats will get power supply

बीस हजार फ्लैट होंगे रोशन

Sat, 19 Apr 2014 04:52 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 19 Apr 2014 04:52 PM IST
विज्ञापन
20 thousand flats will get power supply

नोएडा में तैयार होने वाले बीस हजार नए फ्लैटों को रोशन करने का काम जल्द शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


सेक्टर 70 से 78 के बीच बने ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्टों में लोड की डिमांड आने के साथ सेक्टर 115 का बिजली घर तैयार करने में विद्युत निगम युद्ध स्तर पर जुट गया है।

इस संबंध में निगम के अधिकारी प्राधिकरण सीसीईओ से सीधी बात करेंगे, ताकि सड़क को लेकर चल रहा विवाद सुलझाया जा सके।

नोएडा में छोटे-बड़े करीब चालीस ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट का पहला चरण पूरा होने वाला है। इसमें अगस्त 2014 तक बड़ी आबादी अपने फ्लैटों में शिफ्ट हो जाएगी। यहां बिजली आपूर्ति का काम विद्युत निगम के जिम्मे है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सबसे ज्यादा आती हैं बिल्डरों की शिकायतें


निगम के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर अरविंद राजवेदी का कहना है कि सभी ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्टों को अस्थाई कनेक्शन जारी हैं और इन्हें स्थाई किया जाना है।

कई प्रोजेक्टों से अगस्त तक फ्लैट आवंटियों को सौंपने की सूचना आई है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 115 में 132 केवी का नया बिजली घर बनकर तैयार है।

इसमें सड़क को लेकर विवाद चल रहा है, जिसका निपटारा प्राधिकरण को करना है। कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला है।

जल्द ही प्राधिकरण के सीसीईओ रमा रमण के समक्ष पूरा प्रकरण रखा जाएगा। बीस हजार फ्लैटों को बिजली देना बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे में 132 केवी और सेक्टर 117 के 33/11 के बिजली घर को समय पर तैयार नहीं किया गया, तो दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed