{"_id":"7478cb64504f5aa0b26d2a8b62f1caa3","slug":"2-women-dead-in-gurgaon-to-thr-train-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से सास-बहू की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से सास-बहू की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 26 May 2014 03:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के गढ़ी-हरसरू फाटक के पास सास और बहू की रविवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
जीआरपी के अनुसार, ट्रेन चालक से सूचना मिली थी कि गढ़ी-हरसरू रेलवे फाटक के पास दो महिलाएं एक साथ ही ट्रेन के नीचे आ गई हैं।
दोनों शवों की पहचान नई दिल्ली निवासी संतोष (55) पत्नी सुनील व सरीफा (32) पत्नी कुलदीप के रूप में की गई। जांच में पता चला है कि ये दोनों महिलाएं अपने परिवार के साथ पिछले कई माह से बसई गांव के पास झुग्गी में रहती थीं।
विज्ञापन
दोनों रिश्ते में सास व बहू थीं। सुबह दोनों एक साथ ही घर से लकड़ी बिनने के लिए निकली थीं। आसपास के लोगों ने बताया कि ये दोनों महिलाएं पहले भी रेल पटरियों के किनारे लकड़ी बिनने आती रहती थीं।
विज्ञापन