फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2 tihar inmates dig tunnel to escape but fail

तिहाड़ प्रशासन की नाक के नीचे सुरंग बना जेल से भागा कैदी

Mon, 29 Jun 2015 05:53 PM IST
Updated Mon, 29 Jun 2015 05:53 PM IST
विज्ञापन
2 tihar inmates dig tunnel to escape but fail
सबसे सुरक्षित और अक्सर हाई अलर्ट पर रहने वाले तिहाड़ जेल की सुरक्षा को कैदियों ने तार-तार कर दिया। दिन के उजाले में कैदियों ने जेल की दीवार में सुरंग बनाकर भागने का इंतजाम कर लिया।
विज्ञापन


हालांकि, उनके मंसूबों पर पानी फिर गया। घटना के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने उच्च स्तरीय बैठक बुला कर पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बताया गया कि उन दोनों में से जो ज्यादा खतरनाक कैदी था वो भागने में कामयाब हो गया जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 10 से 12 के बीच जेल संख्या 8/9 की दीवार में कैदियों ने करीब डेढ़-डेढ़ फुट के दो बड़े सुरंग कर दिए।

दो घंटे तक करते रहे सुराख किसी को नहीं हुई खबर

2 tihar inmates dig tunnel to escape but fail

तिहाड़ के ‌इतिहास में जेल से भागने की यह तीसरी घटना है जबकि सुरंग खोदकर भागने की यह पहली घटना है। इससे पहले दुनिया के सबसे बड़े ठग चार्ल्स शोभराज और फूलन देवी के हत्यारे शेर सिंह राणा ने भी यहां से भाग चुके हैं।

बता दें कि इस बार ये दो कैदी दो घंटे तक वे दीवार में सुराख करते रहे और सुरक्षाकर्मियों को भनक तक नहीं लगी। कैदियों को जेल की दीवार से बाहर ही निकलना था कि अचानक वहां किसी के आने की आहट से घबराकर उनमें से एक तो छिप गया जबकि दूसरा भाग गया।

जब तक पहला कैदी दुबारा उस जगह पर पहुंचता तब तक सुरक्षाकर्मियों की नजर उस जगह पर पड़ गई। दीवार में जिस जगह पर सुराख बनाई गई है, उस जगह से कैदी तिहाड़ मुख्यालय के पीछे बने सेमी ओपन जेल की ओर निकलते।

सेमी ओपन जेल के कैदियों ने की मदद!

2 tihar inmates dig tunnel to escape but fail

गौरतलब है कि सेमी ओपन से जेल हेडक्वाटर होते हुए बाहर निकलना आसान था। आशंका जताई जा रही है कि दीवार में सुराख बनाने के लिए जिस औजार का इस्तेमाल किया गया है, उसे सेमी ओपन जेल के कैदियों ने ही उपलब्ध कराया हो। सेमी ओपन जेल के कैदी वहां कृषि कार्य में जुटे हैं और उनके पास औजार होते हैं।

इसके अलावा जहां पर ये दीवार है, वहां झाड़ी और बड़ी-बड़ी घास है। ऐसे में सुरक्षाकर्मियों की नजर वहां तक नहीं पहुंच पाती। हालांकि, वहां पर खड़े एक-दो कैदियों पर सुरक्षाकर्मी की नजर पड़ी, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

घटना के सामने आने के बाद जेल मुख्यालय में जेल महानिदेशक आलोक वर्मा की अगुवाई में एक बैठक हुई। बैठक में सभी पहलुओं पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

जेल के डीजी ने साध रखी है चुप्पी

2 tihar inmates dig tunnel to escape but fail

इस केस के पूरे जांच का जिम्मा जेल संख्या तीन के सुप्रीटेंडेंट मनोज द्विवेदी को सौंपा गया है। उस जेल के कई कैदियों से पूछताछ की गई है।

लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। इस जेल में 300 सजायाफ्ता एवं 1000 विचाराधीन कैदी बंद हैं। उधर, घटना के बाद तिहाड़ जेल के डीआईजी सहित प्रवक्ता ने अपना फोन बंद कर लिया है। जेल महानिदेशक आलोक वर्मा ने भी मामले पर चुप्पी साध रखी है।

दिल्ली पुलिस भागे हुए कैदी की सोमवार को तस्वीर जारी करेगी ताकि जनता से भी उन्हें पकड़ने में मदद मांगी जा सके। भागने की कोशिश करने वाले दोनों कैदी सब-जेल 7 में रखे गए थे जिनकी उम्र 18-21 साल के बीच है।

ऐसे भागा था चार्ल्स शोभराज

2 tihar inmates dig tunnel to escape but fail

बता दें कि चार्ल्स शोमभराज ने जब पहली बार तिहाड़ से 1986 में भागने की कोशिश की थी और वो कामयाब भी हो गए थे।

उन्होंने इसके लिए मिठाई में नींद की दवा मिलाकर सबको खिला दी थी। उन्होंने 820 लेप्रोस नामक नींद की गोली का इस्तेमाल किया था ‌ताकि सारे गार्ड्स सो जाएं।

वहीं 2004 शेरसिंह राणा का सहयोगी पुलिस के वेश में उसे ट्रायल हियरिंग के लिए ले जाने आया था। असली पुलिस मौके पर पहुंचती उससे चंद मिनट पहले उसका साथी उसे भगा ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed