फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   17 injured in bus and car collided roadways, jam

रोडवेज बस और कार भिड़ंत में 17 घायल, जाम

Wed, 02 Mar 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Wed, 02 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
17 injured in bus and car collided roadways, jam

एनएच-58 पर बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे गंगनहर के नजदीक अबूपुर के पास रोडवेज बस और कार की भिड़ंत हो गई। दोनों वाहन तेज रफ्तार से थे।

विज्ञापन


बस डिवाइडर पर चढ़ गई और कार पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार और बस सवार 17 लोग जख्मी हो गए। इस दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा, जिसमें दिल्ली और मेरठ आने-जाने वाले फंसे रहे।
विज्ञापन


मुरादनगर थाने की पुलिस ने बताया कि हादसा कार और जालौर डिपो की बस के बीच ओवरटेक करने केदौरान हुआ। बस और कार सवारों में चीख-पुकार मच गई। लोगों का हुजूम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार सवार महमूदपुर मोदीनगर से मुरादनगर में बारात में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में दूल्हे का भाई भी जख्मी हो गया। बस हरिद्वार से राजस्थान जा रही थी।

बस चालक मांगी लाल और परिचालक महीपाल ने बताया कि बस में 13 यात्री थे, जो घायल हो गए। हादसे में कार सवार नरेंद्र, नीरज, संदीप निवासी महमूदपुर सीकरी, मोदीनगर समेत चार लोग घायल हुए। नीरज दूल्हे का भाई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। क्रेन से कार और बस को सड़क से हटवाया, तब करीब साढ़े 10 बजे यातायात सामान्य हुआ।

तेज रफ्तार जानलेवा
मसूरी में तेज रफ्तार कार के परखच्चे उड़े, चार लोगों की मौत
एनएच-24 पर कार और ट्रक की भिड़ंत ने तीन लोगों की मौत
मेरठ रोड पर कार-ट्रक भिड़ंत में दो युवकों की मौत
मुरादनगर में बाइक सवार युवकों को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed