फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   17 gates built in the name of 12 Jyotirlingas to welcome Kanwariyas in Delhi

Kanwar Yatra: कांवड़ियों के स्वागत के लिए 12 ज्योतिर्लिंग के नाम पर बनाए 17 द्वार, कुंभ की तर्ज पर बनाए गए

Thu, 17 Jul 2025 05:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 17 Jul 2025 05:13 AM IST
सार

इस बार दिल्ली में 376 कांवड़ शिविर लगाए गए हैं, जो पिछले साल के 170 शिविरों से दोगुने से ज्यादा हैं। मंत्री ने अप्सरा बॉर्डर पर बने ‘महादेव द्वार’ का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
17 gates built in the name of 12 Jyotirlingas to welcome Kanwariyas in Delhi
Kanwar Yatra 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार ने कांवड़ियों के स्वागत के लिए कुंभ की तर्ज पर 17 भव्य स्वागत द्वार बनाए हैं। सबके नाम भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग के नाम पर रखे गए हैं। ड्रोन और सीसीटीवी से कांवड़ियों की सुरक्षा की तैयारी है। सभी द्वारों पर मंत्री और सरकार के प्रतिनिधि कांवड़ियों का स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 20 जुलाई को उनकी अगवानी करेंगी।

विज्ञापन


बुधवार को संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने अप्सरा बॉर्डर से मौजपुर तक कांवड़ शिविरों का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस बार दिल्ली में 376 कांवड़ शिविर लगाए गए हैं, जो पिछले साल के 170 शिविरों से दोगुने से ज्यादा हैं। मंत्री ने अप्सरा बॉर्डर पर बने ‘महादेव द्वार’ का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों में लाखों कांवड़िए दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर सभी व्यवस्थाएं पुख्ता की गई हैं। 20 जुलाई को सीएम खुद मंत्रियों के साथ सीमा पर स्वागत द्वारों पर कांवड़ियों का स्वागत करेंगी। यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। 
विज्ञापन


जाम की आशंका निराधार : कपिल मिश्रा
कपिल मिश्रा ने कांवड़ यात्रा को लेकर जाम की आशंकाओं को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों के लिए अलग मार्ग चिन्हित किए गए हैं और बैरीकेडिंग की गई है। कांवड़ यात्रा के विरोध को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि यह धार्मिक आयोजन सामाजिक समरसता का प्रतीक है। सभी कांवड़ समितियों को शिविर लगाने की मंजूरी दी गई है और पहली किस्त की सहायता राशि उनके खातों में भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed