फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   16-hour power cuts a woman and District Hospital

16 घंटे गुल रही महिला और जिला अस्पताल की बिजली

Wed, 30 Apr 2014 12:46 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 30 Apr 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
16-hour power cuts a woman and District Hospital

अस्पतालों का ब्रेकडाउन पावर कारपोरेशन अफसरों के जी का जंजाल बन गया है। आला अफसरों के तेवर से लगता है कि इस मामले में एक-दो स्थानीय अफसरों पर गाज गिर सकती है।

विज्ञापन


महिला और जिला अस्पतालों की बिजली 16 घंटे तक गायब रहने और 12 घंटे तक अफसरों को इसकी जानकारी न होने को गंभीर माना जा रहा है।

हैरत की बात यह है कि सप्लाई ट्रिप होने के 12 घंटे तक कारपोरेशन अफसरों को ब्रेक डाउन की जानकारी नहीं थी। यही कारण रहा कि सप्लाई ओके करने में 16 घंटे का समय लगा।
विज्ञापन


अफसरों की नींद तब खुली जब अस्पतालों में मरीज बेहाल होने शुरू हो गए। अब यह मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। एमडी यूपीपीसीएल ने इसको गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन अजय अग्रवाल का कहना था कि गलती एसडीओ स्तर पर हुई है। एसडीओ को ब्रेक डाउन की जानकारी देनी चाहिए थी। उसका जवाब तलब किया गया है।

ये है सुप्रीम कोर्ट का आदेश
सुप्रीम कोर्ट की रुलिंग है कि अस्पतालों की बिजली नहीं कटेगी। इसके लिए पावर कारपोरेशन ने अस्पतालों के लिए अलग से फीडर बनाए हुए हैं। इसके अलावा अस्पताल सप्लाई को एक दूसरे फीडर की पहुंच में रखा जाता है, जिससे इमरजेंसी में वहां से सप्लाई दी जा सके। हुआ भी यही, रात एक बजे से गायब बिजली की जानकारी जैसे ही दोपहर दो बजे उच्चाधिकारियों को मिली, 15 मिनट में दूसरी लाइन से आपूर्ति दी गई। यदि अफसर सजग रहते तो अस्पतालों को इतना लंबा कट नहीं झेलना पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed