फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   15 thousand birds reached at Okhla Bird Sanctuary

15 हजार पक्षियों ने दी ओखला पक्षी विहार में दस्तक, 57 से अधिक प्रजातियां आईं नजर

Sun, 23 Dec 2018 08:10 AM IST
Priyesh Mishra आशुतोष दुबे, अमर उजाला, नोएडा
आशुतोष दुबे, अमर उजाला, नोएडा Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 23 Dec 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
15 thousand birds reached at Okhla Bird Sanctuary
ओखला पक्षी विहार - फोटो : अमर उजाला
बढ़ती ठंड के साथ ओखला पक्षी विहार पक्षियों के कलरव से गूंज रहा है। अब तक यहां 57 से अधिक प्रजातियों के करीब 15 हजार पक्षी आ चुके हैं। इनमें करीब आधा दर्जन प्रजातियां ऐसी हैं जो कई सालों से शहर में नहीं आ रही थीं। पक्षियों के लिए विहार प्रबंधन ने कई कदम उठाए हैं। उन्हें एकांत माहौल भी दिया जा रहा है। पक्षी प्रेमियों में भी सर्वाधिक रचि देखनी को मिल रही है। सूरज निकलते ही पक्षी प्रेमियों की काफी भीड़ यहां आ रही है।
विज्ञापन


इन पक्षियों को झील में विचरण करते आसानी से देखा जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जनवरी तक पक्षियों की संख्या 25 हजार का आंकड़ा पार कर सकती है। पिछले वर्ष यह संख्या 16 हजार के आसपास थी। विहार में पक्षियों के बैठने के लिए झील में चार माउंड, 10 प्लेटफार्म, चार स्टैंड बनाए गए हैं। इन सभी का पक्षी प्रयोग कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त खाने पीने के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि विहार का सौंदर्यीकरण होने के बाद यहां पक्षियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


कई सालों बाद दिखी ये प्रजातियां
डीएफओ पीके श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार टेरेस्टियल विंटर, थाइग्रेटी, एक्वाटिक व रेजिडेंट्स बर्ड्स की संख्या अधिक देखी जा रही है। ग्रेटर फ्लेमिंगो, व्हाइट टेल्ड लेपविंग, रेड क्रिस्टेड, पोचार्ड जैसी भी कई प्रजातियां यहां विचरण कर रही हैं। इसके अलावा लॉग टेल्ड, मार्श हरियर, पेरीग्रानी फेलकॉन, रेटर्स, इरोसियन हॉबी, ग्रेटर स्पॉट इगल, ब्लेक काइट आदि पक्षी देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed