फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   148 slum residents shift in flats in faridabad

148 झुग्गीवासी बन गए फ्लैट मालिक

Wed, 16 Jul 2014 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 16 Jul 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
148 slum residents shift in flats in faridabad

फरीदाबाद सेक्टर-59 बापूनगर में रहने वाले 148 झुग्गीवासी अब फ्लैट के मालिक बन गए हैं। नगर निगम ने मंगलवार को पहला ड्रॉ निकालकर 148 लोगों को फ्लैटों का अलॉटमेंट लेटर जारी कर दिया है। शेष बचे संजय कॉलोनी के लोगों की पात्रता की जांच कर उन्हें बाद में शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि सेक्टर-59 बापूनगर में जेएनएनयूआरएम (जवाहरलाल नेहरू नेशनल अर्बन रिनुअल मिशन) स्कीम के तहत करीब 960 फ्लैटों का निर्माण किया गया है। इसमें बापूनगर और संजय कॉलोनी के पास एक झुग्गी के लोगों को शिफ्ट करने की योजना बनाई गई थी।
विज्ञापन


जानकारों के अनुसार इन फ्लैटों के साथ लगी जमीन पर इस वक्त करीब 200 झुग्गियां बनी हुई हैं। शिफ्टिंग के लिए नगर निगम इनका पहले ही बॉयोमीट्रिक सर्वे करा चुका था। पात्र लोगों की सूची तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के उपनगर योजनाकार रवि सिंगला ने बताया कि 22 जून को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शहर में आगमन के दौरान 36 लोगों को फ्लैटों का अलाटमेंट लेटर जारी किया था। पहले चरण में 112 लोगों को लेटर जारी करना शेष था।


मंगलवार की सुबह बल्लभगढ़ जोन के संयुक्त आयुक्त मुकुल कुमार, मुख्य नगर योजनाकार सतीश पाराशर, एसडीओ राधेश्याम, राकेश शर्मा, पवन कुमार व रवि प्रकाश की मौजूदगी में ड्रॉ निकाला गया और पात्र लोगों को अलॉटमेंट लेकर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed