{"_id":"62b5e778580b454672595da2","slug":"1447-new-corona-cases-found-in-delhi-on-friday-one-patient-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Delhi: बीते 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में आई मामूली गिरावट, संक्रमण दर छह के करीब, एक मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Delhi: बीते 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में आई मामूली गिरावट, संक्रमण दर छह के करीब, एक मरीज की मौत
Fri, 24 Jun 2022 10:04 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 24 Jun 2022 10:04 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग ने बीते एक दिन में कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ाई है। विभाग की ओर से 24203 टेस्ट किए गए हैं। इसमें 18594 आरटीपीसीआर व 5609 एंटीजन टेस्ट हुए हैं।
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1447 नए मामले मिले हैं व एक मरीज की मौत हुई है। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 5.98 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं, 1694 मरीजों ने कोरोना को हराया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने बीते एक दिन में कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ाई है। विभाग की ओर से 24203 टेस्ट किए गए हैं। इसमें 18594 आरटीपीसीआर व 5609 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। होम आइसोलेशन में 3790 मरीज हैं व अस्पतालों में भर्ती मरीजों का आंकड़ा 279 है। इनमें से आईसीयू में 95, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 75 व वेंटिलेटर पर 18 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
बीते 24 घंटे में 29577 लोगों ने टीके की खुराक ली है। इसमें से 1991 लोगों ने पहली व 5815 लोगों ने दूसरी और 21771 लोगों ने एहतियाती खुराक लगवाई है। नए मामलों को मिलाकर सक्रिय मरीजों की संख्या 5507 तक पहुंची है व 322 कंटेनमेंट जोन हैं।
विज्ञापन