फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   143 Crore will be spent on the development of Greater Noida

ग्रेटर नोएडा के विकास पर खर्च होंगे 143 करोड़

Fri, 12 Jul 2019 11:11 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 12 Jul 2019 11:11 PM IST
सार

-प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने जिला योजना समिति की बैठक में बजट पास किया 

विज्ञापन
143 Crore will be spent on the development of Greater Noida
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा जिला योजना समिति ने 2019-20 वर्ष के लिए 143 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। इस राशि से जनपद में कई विकास कार्य कराए जाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में जिला योजना को अंतिम रूप दिया गया। प्रभारी मंत्री जयप्रताप सिंह ने विभागीय अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यक्रमों को समय पर पूरा कराया जाए। बैठक से पूर्व कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया गया। साथ ही प्रभारी मंत्री ने बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित ड्रेस वितरित की।
विज्ञापन


स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चेक वितरित किए गए। बैठक में जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी बीएन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली समेत जिला योजना समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed