फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   1365 new corona cases found in delhi in last 24 hours

दिल्ली में कोरोना के मामलों में हुआ इजाफा: बीते 24 घंटे में 13 सौ ज्यादा केस आए सामने, संक्रमण दर हुई 6.35 फीसदी

Thu, 05 May 2022 11:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 05 May 2022 11:16 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 4189 मरीज होम आइसोलेशन में उपचारित हैं। वहीं, अस्पताल में मरीजों का आंकड़ा 200 को पार कर गया है।

विज्ञापन
1365 new corona cases found in delhi in last 24 hours
कोरोना जांच करती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी में बीते 24 घंटों में कोरोना के नए मामलों में इजाफा हुआ है, लेकिन संक्रमण दर कम हुई है। कोरोना के 1365 नए मामले मिले हैं व संक्रमण दर 6.35 फीसदी रही है। इससे एक दिन पहले यह 7.64 फीसदी दर्ज की गई थी। बीते एक दिन में एक भी मरीज ने कोरोना से दम नहीं तोड़ा है। राहत की बात यह है कि 1472 मरीजों ने कोरोना को हराया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 4189 मरीज होम आइसोलेशन में उपचारित हैं। वहीं, अस्पताल में मरीजों का आंकड़ा 200 को पार कर गया है। अस्पताल में 208 मरीज भर्ती हैं। आईसीयू में 62, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 59 और वेंटिलेटर पर पांच मरीज भर्ती हैं। 
विज्ञापन


बीते 24 घंटों में कोरोना के 21501 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 12257 आरटीपीसीआर और 9224 एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। बीते एक दिन में 24564 लोगों ने कोरोना से बचने के लिए टीका लगवाया है। इसमें 2532 लोगों ने पहली खुराक और 10735 लोगों ने दूसरी खुराक ली है। नए मामलों के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 5746 है व कंटेनमेंट जोन बढ़कर 1473 हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क नहीं लगाने पर 12 दिन में 22 लाख जुर्माना

राजधानी में मास्क नहीं लगाने पर बीते 12 दिन में 4500 से अधिक लोगों का चालान किया गया है। विभाग ने इन लोगों पर 22 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया है।

दिल्ली में  बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने पिछले महीने बैठक में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क अनिवार्य किया था। उल्लंघन करने पर 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया था। आंकड़ों के मुताबिक, 23 अप्रैल से चार मई के बीच मास्क नहीं पहनने पर कुल 4,504 लोगों पर जुर्माना लगाया गया। इसमें सबसे अधिक जुर्माना 1133 पूर्वी जिले में लगाया गया है।

इसके बाद नई दिल्ली में 705, दक्षिण पश्चिम 588, उत्तर पूर्वी में 562 लोगों का चालान किया गया है। वहीं, दक्षिण पूर्व में 553 लोगों का चालान हुआ। हालांकि,  शाहदरा और मध्य जिलों में एक भी चालान नहीं हुआ। पश्चिम जिले में 65 ऐसे उल्लंघन पाए गए, जबकि उत्तरी जिले में 221, दक्षिण में 414, नई दिल्ली में 216 और उत्तर पश्चिम में 263 लोगों पर जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed