फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   13 parrots were produced before a Delhi court on Wednesday

दिल्ली: आखिर क्यों 13 तोते की हुई कोर्ट में पेशी!, जानिए पूरा मामला

Wed, 16 Oct 2019 09:08 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 16 Oct 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
13 parrots were produced before a Delhi court on Wednesday
तोते की हुई कोर्ट में पेशी - फोटो : ANI

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हावई अड्डे पर 13 तोते के साथ पकड़े गए शख्स को बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद शख्स को 30 अक्तूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में जबकि तोते को ओखला पक्षी अभयारण्य में भेजा गया है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि मंगलवार को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के जवानों ने तोते की तस्करी करने वाले एक विदेशी नागरिक को पकड़कर कस्टम विभाग के हवाले कर दिया था। वह बैग में 13 तोते छिपाकर उज्बेकिस्तान ले जा रहा था।

सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट के टर्मिनल-तीन पर तैनात सुरक्षा कर्मी एक विदेशी यात्री के सामान की जांच कर रहे थे। एक्सरे मशीन पर बैग की जांच करने पर उसमें कुछ संदिग्ध चीज दिखी। सुरक्षाकर्मियों ने बैग की तलाशी ली। बैग में तोते मिले।

यात्री से इस बाबत पूछताछ की गई, लेकिन वह कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया और न ही कोई कागजात दिखा पाया। यात्री की पहचान एनवर्जन के रूप में हुई थी। उसके पास से उज्बेकिस्तान का पासपोर्ट मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed