फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   13 health workers hit Corona at Delhi's trauma center

दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में 13 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना की चपेट में, संक्रमित हवलदार काटता रहा चक्कर

Thu, 14 May 2020 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 May 2020 06:42 AM IST
विज्ञापन
13 health workers hit Corona at Delhi's trauma center
फाइल फोटो - फोटो : PTI

दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में 13 स्वास्थ्य कर्मचारी अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। एक दिन पहले ही यहां के मेडिकल रिकॉर्ड रूम में तैनात नर्सिंग अर्दली भी संक्रमित पाया गया, जिसके चलते पूरी शाखा को सैनिटाइज किया गया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छह स्वास्थ्य कर्मचारियों को लोकनायक अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि, इनमें संक्रमण के लक्षण नहीं है। इसे लेकर ट्रॉमा अस्पताल के कर्मचारियों में एक दहशत का माहौल भी है। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के सिविल लाइंस स्थित सुश्रुत ट्रॉमा अस्पताल में कुछ समय पहले एक घायल के ऑपरेशन के वक्त उसके कोविड संक्रमित होने का पता चला था। इससे पहले एक फिजियोथेरेपिस्ट कोरोना संक्रमित मिल चुकी थी। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों का संक्रमित होने का सिलसिला जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक यहां के डॉक्टर, नर्सिंग अर्दली समेत 13 कर्मचारी संक्रमित मिल चुके हैं। कर्मचारियों का कहना है कि स्वास्थ्य कर्मचारियों के लगातार संक्रमित होने के बाद भी अस्पताल में हर कोई खामोश है। कर्मचारी अपने मन में खौफ लेकर काम कर रहे हैं। 

एक दिन पहले ही विभिन्न शाखाओं से दस्तावेज लेकर मेडिकल रिकॉर्ड रूम तक पहुंचाने वाला नर्सिंग अर्दली भी कोरोना की चपेट में आ चुका है। कर्मचारियों का कहना है कि जो लोग मेडिकल से जुड़े नहीं हैं, उन्हें घर से ही काम करने की इजाजत दी जाए।

राजेंद्र नगर का हवलदार रिपोर्ट लेने के लिए काटता रहा चक्कर 

दिल्ली पुलिस के जवान लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। बुधवार को यह आंकड़ा 152 तक पहुंच गया। इसमें शाहदरा जिले के एक आईपीएस अधिकारी भी शामिल है। हालांकि, यह अच्छी बात है कि इनमें 47 जवान ठीक होकर ड्यूटी पर वापस भी लौट आए हैं।

फिलहाल, बुधवार को मध्य जिले के राजेंद्र नगर थाने में तैनात एक हवलदार के कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आया। कई दिनों से हवलदार की तबीयत खराब चल रही थी। बीते दिनों उसने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। 

कई दिन चक्कर काटने के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हवलदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, थाने के कई पुलिसकर्मियों को होम क्वारंटीन होने के लिए कहा गया है। 

घटना के बाद से थाने के पुलिसकर्मियों में काफी गुस्सा है। उनका कहना हैै कि हवलदार की रिपोर्ट समय पर मिलती तो बाकी पुलिसकर्मी बच सकते थे। 

रिपोर्ट देर से आने के कारण हवलदार लगातार अपनी ड्यूटी पर आता रहा, जिसकी वजह से अब थाने के कई पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने की आशंका है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के 26 पुलिसकर्मी अब तक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed