{"_id":"6839b758d6b501c2c70b30ac","slug":"1200-brilliant-students-were-honored-in-amar-ujala-s-bhavishya-jyoti-ceremony-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला भविष्य ज्योति समारोह: प्रतिभाओं को मिला मंच, पदक पाकर खिल उठे मेधावी; मेधावियों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला भविष्य ज्योति समारोह: प्रतिभाओं को मिला मंच, पदक पाकर खिल उठे मेधावी; मेधावियों को किया गया सम्मानित
Fri, 30 May 2025 07:25 PM IST
श्याम जी.
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 30 May 2025 07:25 PM IST
सार
नॉलेज पार्क के आईआईएमटी कॉलेज में अमर उजाला के भविष्य ज्योति समारोह में 1200 से अधिक मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने छात्रों को मेहनत और लक्ष्य निर्धारण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
आईआईएमटी कॉलेज में मेधावियों को किया गया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज में शुक्रवार को अमर उजाला की ओर भविष्य ज्योति समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीबीएसई, यूपी बोर्ड, सीआईएससीई के 10वीं और 12वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 1200 से अधिक मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मेधावियों को उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से हुई। कई छात्रों के साथ विभिन्न खेल भी खेले। छात्रों के नृत्य को मेधावियों की तालियों का सहारा भी मिला। छात्रों ने परिवार और दोस्तों के साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
अमर उजाला के भविष्य ज्योति समारोह का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, संस्थान के निदेशक मंयक अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सुबह नौ बजे से छात्रों व अभिभावकों का आना शुरू हो गया था। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि 10 व 12वीं जीवन की पहली सीढ़ी है। हमारे अंक अच्छे आ गए है। उसके बाद भी हमें रुकना नहीं है। यह शुरुआत है। शुरुआत को ही अंतिम पायदान तक ले जाना है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य को तय करना है। कठिन मेहनत और संघर्ष से ही सफलता मिल सकती है। अति उत्साह से हमें बचना होगा।
विज्ञापन
अमर उजाला की इस पहल से कई बच्चों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब बच्चों के सम्मानित होने की अखबार में फोटो छपेगी। तब कई ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे प्रेरित होंगे। मेहनत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। असफलता से घबराना नहीं है। हमें यह सोचना होगा कि हम कहां पीछे रह गए। अपनी कमियों को सुधारकर भविष्य के लिए तैयार रहना होगा। लड़कियां काफी कार्यक्रम में हैं। बच्चियां लड़कों को पीछे छोड़ रही हैं। आप बच्चे ही भारत को विकसित भारत बना सकते हैं। सम्मानित होने वाले सभी छात्र बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर आईआईएमटी कॉलेज समूह के ग्रुप डायरेक्टर डॉक्टर अंकुर जौहरी, डायरेक्टर प्रोफेसर उमेश कुमार, पब्लिक रिलेशन मैनेजर राजतिलक शर्मा आदि मौजूद रहे।
क्या बोले 12वीं के होनहार
'अमर उजाला ने उन्हें सम्मानित किया है। काफी अच्छा लग रहा है। आगे अब और मेहनत करनी होगी।' - सुहानी
'अमर उजाला के सम्मान में मेरी सोच बदल दी है। मैं अब केवल लक्ष्य पर ही फोकस करुंगी।' - त्रिशा
'सम्मान मिलना गर्व की बात है। डीएम की बातों ने उन्हें काफी मोटिवेट किया है।' - नंदनी
क्या बोले 10वीं के होनहार
'मंच पर जाकर लगा कि मेहनत रंग लाई है। यहां आकर बहुत सीखने को मिला। इससे नई ऊर्जा मिली है।' - एशमन दास
'पहली बार ऐसे मंच पर सम्मानित हुआ है। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए प्रयासरत रहूंगा।' - आकाश आनंद
'डीएम सर की बातों ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। हमें भी आईएएस बनना हैं।' - वेदांग पाराशर
ल्क्षय तय करके आगे बढ़ें
आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ मयंक अग्रवाल ने कहा कि आपकी मेहनत ही आपको यहां लाई है। हमें सफल होने के लिए मेहनत करनी होगी। अच्छे अंक आने के बाद हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। इसके लिए हमें और मेहनत करनी होगी। लक्ष्य तय करके आगे बढ़े। भविष्य युवाओं का है। ऐसे में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। अपनी रुचि के हिसाब से कोर्स चुनने चाहिए। जिससे आगे बढ़ने से आपको कोई रोक न सके। संस्थान आपका है। जब भी कोई परेशानी हो संस्थान में आप संपर्क कर सकते हैं।