फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   12 Students saved a pakistani patient

12 भारतीय छात्रों ने बचाई इस पाकिस्तानी की जान

Sat, 07 Mar 2015 05:04 PM IST
Updated Sat, 07 Mar 2015 05:04 PM IST
विज्ञापन
12 Students saved a pakistani patient

अमन लाल मखीजा की उम्र 40 साल है। वह पाकिस्तान के रहने वाले हैं। इस होली पर शायद ही कोई भारतीय परिवार इतना खुश होगा जितना अमन लाल का परिवार है। असल में होली से ठीक एक हफ्ते पहले अमन लाल जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे और उन्हें मदद की जरूरत थी।

विज्ञापन


उसी दौरान दिल्ली में सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले लगभग 12 छात्र अचानक देवदूत बनकर सामने आए और कुछ ऐसा किया कि आज न सिर्फ अमन लाल जिंदा हैं बल्कि, एक अच्छी जिंदगी की तरफ बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


असल में अमन लाल मखीजा का पाकिस्तान में मेडिकल स्टोर है। पिछले तीन साल से वह हेपीटाइटस-बी से जूझ रहे हैं। इस बीमारी के चलते उन्हें पता चला कि उनका लीवर खराब हो चुका है और अगर जल्द ही इसे बदला नहीं गया तो उनकी जान भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्जरी के दौरान पड़ी खून की कमी

12 Students saved a pakistani patient

डाक्टर ने उन्हें सलाह दी कि वह भारत में जाकर अपना इलाज कराएं। अमन लाल सीधे दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे। अमन लाल के भाई उन्हें अपना लीवर देने के लिए तैयार हो गए लेकिन, साल घंटे तक चली इस सर्जरी में काफी खून बह चुका था।

इस तरह की सर्जरी के लिए सामान्य तौर पर अच्छी खासी मात्रा में खून की जरूरत पड़ती है। सर्जरी के दौरान अचानक खून की कमी पड़ गई। अमन लाल का परिवार पाकिस्तान का रहने वाला है।

ऐसे में इनके लिए भारत में तुरंत खून की व्यवस्‍था करना लगभग असंभव था। उनके भाई दिलशाद ने पर्चीयां छपवाई जिस पर लिखा था कि मेरे भाई को खून की जरूरत है और मदद की आस में अस्पताल के आस-पास बांटना शुरु कर दिया।

होली पर मिला सबसे बड़ा तोहफा

12 Students saved a pakistani patient

पश्चिमी दिल्‍ली में सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले कुछ छात्रों की निगाह इस पर्ची पर पड़ी और उन्होंने इस परिवार की मदद करने का फैसला किया।

लगभग 12 छात्रों ने अपना खून दे कर अमन लाल की जान बचा ली। उनके परिवार का कहना है कि हमारे लिए होली के मौके पर इससे बड़ा कोई तोहफा नहीं हो सकता।

अमन लाल पाकिस्तान के जिस इलाके में रहते हैं वहां लगभग दो सौ हिंदू परिवार रहते हैं लेकिन जिस वक्त उन्हें मदद की जरूरत थी उनके पास कोई नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed