असदुद्दीन ओवैसी का सिर काटकर लाने वाले को 11 लाख का इनाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दल के कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने थाना साहिबाबाद में ओवैसी के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत की, साथ ही राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र में ओवैसी का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
पिंकी ने दावा किया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर ओवैसी को संसद से निष्कासित करने की मांग करेंगे।
जो कोई ओवैसी का सिर काटकर लाएगा उसे 11 लाख
हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष भूपेंद्र तोमर उर्फ पिंकी चौधरी बृहस्पतिवार दोपहर थाना साहिबाबाद पहुंचे। उन्होंने कहा कि ओवैसी का बयान देश को तोड़ने वाला है। ऐसे लोग देश के लोगों के बीच नफरत पैदा कर रहे हैं।
जो मातृभूमि की जय-जयकार नहीं कर सकता उसे देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है। ओवैसी और उनकी पार्टी के नेता लगातार देश विरोधी बयान देकर लोगों की भावनाओं को आहत कर रहे हैं।
ऐसे में जो कोई ओवैसी का सिर काटकर लाएगा उसे वह अपनी ओर से 11 लाख रुपये का इनाम देंगे।