{"_id":"5879135a4f1c1b222aba7e4f","slug":"11-94-lakh-recovered-from-new-delhi-railway-station-karol-bagh-traders-were-spreading","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 11.94 लाख बरामद, करोलबाग के कारोबारी तक पहुंचाने थे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 11.94 लाख बरामद, करोलबाग के कारोबारी तक पहुंचाने थे
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पकड़ी गई करेंसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह आरपीएफ के जवान ने एसी कोच अटेंडेंट को 11.91 लाख रुपये के साथ पकड़ा है। दुरंतो ट्रेन के एसी कोच में तैनात अटेंडेंट को इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर दो लोगों ने रुपये से भरा बैग दिया था। जिसे करोलबाग के मोबाइल कारोबारी को पहुंचाना था।
विज्ञापन
बैग में काफी मात्रा में मोबाइल चार्जर भी थे। आरपीएफ के अधिकारियों ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसकी पहचान गांव धनजैया, इलाहाबाद निवासी शंभू सिंह (32) के रूप में हुई।
विज्ञापन
आरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दुरंतो ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। स्टेशन के गेट संख्या एक के पास गश्त कर रहा आरपीएफ के सिपाही अत्तर सिंह ने एक युवक को बैग लेकर जाते देखा।
विज्ञापन
दुरंतो के एसी कोच में बतौर अटेंडेंट काम करता है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पकड़ी गई करेंसी।
- फोटो : अमर उजाला
उसने युवक को रुकने का इशारा किया। युवक घबरा गया। शक होने पर सिपाही ने बैग की तलाशी ली। बैग में ऊपरी भाग में मोबाइल चार्जर रखे थे जबकि नीचे एक कागज का पैकेट मिला। पैकेट खोलने पर उसमें काफी मात्रा में दो हजार, पांच सौ और सौ के नोट मिले।
कुल 11 लाख 94 हजार उससे बरामद किए गए, जिसमें नए दो हजार और पांच सौ के 11.60 लाख रुपये थे। सिपाही ने अपने इंचार्ज निरीक्षक आरएस सिंह को इसकी जानकारी दी। युवक को हिरासत लेकर पूछताछ हुई। उसने बताया कि वह दुरंतो के एसी कोच में बतौर अटेंडेंट काम करता है।
उसके मुताबिक शनिवार रात इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर रिंकू व शाकिर नाम के दो युवकों ने उसे मोबाइल चार्जर से भरा बैग दिया था। जिसे करोलबाग में मोबाइल कारोबारी विजेंद्र को देना था। इसके लिए उन लोगों ने उसे 100 रुपये दिए थे। आरपीएफ के जवानों ने इसकी जानकारी आयकर विभाग को दे दी।