फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   102 ambulance service in gurgaon

‘102’ एंबुलेंस को दें कन्या भ्रूण हत्या की जानकारी

Wed, 29 Jan 2014 07:25 PM IST
अमित कुमार/ अमर उजाला, गुड़गांव
अमित कुमार/ अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 29 Jan 2014 07:25 PM IST
विज्ञापन
102 ambulance service in gurgaon

गुड़गांव में एंबुलेंस सेवा का 102 नंबर अब कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए भी बेहद सक्षम साबित होगा।

विज्ञापन


इस नंबर को सीधे पंचकूला स्थित कंट्रोल रूम की निगरानी में लाया जा रहा है। इससे जहां रैफरल सिस्टम सुधरेगा, वहीं कन्या भ्रूण हत्या से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई भी शत-प्रतिशत सुनिश्चित हो पाएगी।

जिला स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एंबुलेंस सेवा का 102 नंबर मरीजों को अस्पताल से लाने और ले जाने के लिए ही इस्तेमाल होता था। पिछले साल इसे कन्या भ्रूण हत्या की जानकारी के लिए भी उपलब्ध कराया गया था।
विज्ञापन


इसका उद्देश्य यह था कि लोग बिना किसी परेशानी के लिंग जांच अथवा कन्या भ्रूण हत्या के बारे में जानकारी दे सके। पिछले दिनों हुई समीक्षा में यह बात उभरकर सामने आई कि गुड़गांव के 102 नंबर पर लोगों ने इस संबंध में जानकारी देने में रूझान नहीं दिखाया, जबकि मुख्यालय स्तर पर इस तरह की शिकायतें मिलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में तय किया गया कि 102 नंबर को सीधे पंचकूला के कंट्रोल रूम की निगरानी में लाया जाए। इससे 102 नंबर पर कॉल सीधे कंट्रोल रूम में लगेगी, जहां से यह कॉल जिला कंट्रोल रूम को ट्रांसफर कर दी जाएगी।

अधिकारियों की मानें तो इससे 102 नंबर पर आने वाली तमाम कॉल्स की बुनियादी हकीकत का पता लगेगा। खास बात है कि अगर लिंग जांच या कन्या भ्रूण हत्या की जानकारी देने वाला व्यक्ति अपना नाम गुप्त रखना चाहेगा तो उसे इस सिस्टम से बेहद मदद मिलेगी। ऐसी सूचना देने वालों के लिए नकद इनाम की भी घोषणा कर रखी है।


मैनेजर की नियुक्ति
102 नंबर को प्रभावशाली बनाने के लिए जिला एंबुलेंस कंट्रोल रूम में मैनेजर का पद भी सृजित किया गया है। इसका कार्य भी मुख्यालय स्तर की तरह तमाम प्रकार की कॉल्स का हिसाब रखना, उन पर प्राथमिक और अंतिम कार्रवाई का लेखा जोखा रखने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed