{"_id":"dc53484537004f7046d16ce9418fe6a9","slug":"10-year-old-student-tampering-teacher-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल की छात्रा से छेड़छाड़ में टीचर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 साल की छात्रा से छेड़छाड़ में टीचर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Dec 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के डाबड़ी इलाके में एक निजी स्कूल के शिक्षक पर दस वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा की मेडिकल जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डाबड़ी थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 10 वर्षीय छात्रा डाबड़ी थाना इलाके के चाणक्या प्लेस इलाके में एक निजी स्कूल की पांचवीं कक्षा की छात्रा है। परिजनों का आरोप है कि यहां कार्यरत पीटी टीचर सुरजीत ने पीटी करवाने के दौरान छात्राओं को कमरे में ले जाता था और उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करता था। साथ ही छात्राओं को इस बात को न बताने के लिए धमकी भी देता था। पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़ित छात्रा कुछ दिन से स्कूल नहीं जा रही थी। परिवार वालों ने जब इस बारे में पूछा तो उसने सारी बात अपने परिजनों को बता दी।
विज्ञापन
सोमवार को पीड़ित छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचकर इसकी जानकारी प्रिंसिपल को दी। प्रिंसिपल ने उन लोगों को बताया कि टीचर को दस दिन पहले ही काम से निकाल दिया गया है। इस दौरान परिजनों को पता चला कि किसी छात्रा ने स्कूल में इसकी शिकायत की थी। उसके बाद परिजनों ने टीचर के खिलाफ थाने में शिकायत की। डाबड़ी थाना पुलिस ने सोमवार देर शाम आरोपी टीचर सुरजीत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन