{"_id":"67cb7c43b3be7f0405038c50","slug":"10-year-old-girl-dies-in-e-rickshaw-collision-another-injured-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : अशोक विहार में ई-रिक्शा की टक्कर से 10 साल की बच्ची की मौत... दूसरी जख्मी, पुलिस को है यह आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : अशोक विहार में ई-रिक्शा की टक्कर से 10 साल की बच्ची की मौत... दूसरी जख्मी, पुलिस को है यह आशंका
Sat, 08 Mar 2025 04:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 08 Mar 2025 04:38 AM IST
सार
दोनों घायल बच्चियों को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां 10 साल की शिवानिया को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दूसरी बच्ची का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अशोक विहार के जेलर वाला पार्क इलाके में शुक्रवार शाम ई-रिक्शा ने दो लड़कियों को जोरदार टक्कर मार दी। घायल दोनों बच्चियों को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां 10 साल की शिवानिया को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दूसरी बच्ची का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
लोगों ने चालक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस उसका मेडिकल करवाने के लिए ले गई है। आशंका है कि नशे में उसने दुर्घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शिवानिया अपने पिता ईश्वर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जेलर वाला बाग स्वाभिमान अपार्टमेंट्स के पास रहती थी। शुक्रवार शाम वह सहेली के साथ घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार एक ई-रिक्शा ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसा होते ही लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी देकर घायल बच्चियों को पास के अस्पताल में लेकर गई। जबकि कुछ लोगों ने आरोपी ई-रिक्शा चालक जेलर वाला बाग निवासी विनोद कुमार को मौके पर दबोच लिया।
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि घटना शाम 5.05 बजे हुई है। जांच में पता चला कि विनोद ई-रिक्शा को लापरवाही और तेज रफ्तार में चला रहा था। टक्कर लगने से दोनों बच्चियां बेहोश हो गई।
घायल बच्चियों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पहुंची पुलिस को पता चला कि शिवानिया को मृत घोषित कर दिया गया है। जबकि दूसरी बच्ची बेहोश है। उसके पैर और सिर में चोट लगी है।