Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10 year old diesel vehicles will run again on Delhi roads 62 lakh vehicle owners will benefit

SC से बड़ी राहत: दिल्ली की सड़कों पर फिर दौड़ेंगी 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियां, 62 लाख वाहन मालिकों को लाभ

Tue, 12 Aug 2025 10:33 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 12 Aug 2025 10:33 PM IST
सार

सरकार की स्क्रैप नीति के तहत पुराने वाहनों को कबाड़ में डालने की बात थी, लेकिन कई मालिकों का कहना है कि उनकी गाड़ियां फिटनेस टेस्ट में पास हैं। सवाल यह है कि क्या सरकार जब्त वाहनों के लिए मुआवजा देगी या नई नीति बनाएगी।

विज्ञापन
10 year old diesel vehicles will run again on Delhi roads 62 lakh vehicle owners will benefit
10 साल पुराने डीजल, 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर फिलहाल कोई सख्त कार्रवाई नहीं - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के मालिकों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हालांकि, जब्त किए गए वाहनों पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। कोर्ट के फैसले पर सरकार ने खुशी जाहिर की है। इस आदेश के बाद दिल्ली सरकार ने इस तरह के वाहनों के खिलाफ फिलहाल जब्ती या ईंधन रोकने जैसी सख्त कार्रवाई नहीं करेगी। इससे करीब 62 लाख वाहन मालिकों को राहत मिली है।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली में वायु प्रदूषण रोकने के लिए 2014-15 में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर रोक लगाई थी, जिसे 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा। इस नियम ने लाखों लोगों, खासकर निम्न और मध्यम वर्ग के वाहन मालिकों को मुश्किल में डाल दिया। पुरानी गाड़ियां उनके लिए रोजी-रोटी और रोजमर्रा की जरूरतों का साधन हैं। दिल्ली सरकार का मानना है कि अब बीएस-4 सहित प्रदूषण के जांच की बेहतर व्यवस्था है, ऐसे में उम्र के आधार पर वाहनों को सड़क से हटाना जरूरी नहीं। इसी आधार पर दिल्ली सरकार ने अदालत से इस मामले में पहले के फैसले पर फिर से विचार करने की गुजारिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएक्यूएम के आदेश को समझना जरूरी
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने इसी साल जुलाई में आदेश दिया था कि दिल्ली-एनसीआर में एंड-ऑफ-लाइफ (ईओएल) वाहनों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन न दिया जाए। साथ ही, इन वाहनों को सार्वजनिक जगहों पर पाए जाने पर जब्त कर स्क्रैप यार्ड भेजने और चार-पहिया वाहनों पर 10,000 रुपये, दोपहिया पर 5,000 रुपये जुर्माना लगाने का नियम बनाया गया। इसके लिए दिल्ली के 500 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाने की योजना थी, जो वाहन की उम्र चेक कर ईंधन रोकने का अलर्ट देती। तकनीकी खामियों और जनता के विरोध के बाद सीएक्यूएम ने इसे नवंबर 2025 तक टाल दिया।

विज्ञापन

दिल्ली में एएनपीआर कैमरे की हकीकत
एएनपीआर कैमरे वाहन की नंबर प्लेट स्कैन कर वाहन डाटाबेस से उम्र चेक करते हैं। सरकार का कहना है कि ये कैमरे अभी पूरी तरह से काम नहीं कर रहे। कई बार गलत अलर्ट की वजह से सही वाहनों को भी रोका गया, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

ईओएल 62 लाख वाहनों का क्या होगा
वाहन डाटाबेस के मुताबिक, दिल्ली में करीब 62 लाख ईओएल वाहन हैं, जिनमें 41 लाख दोपहिया और 18 लाख चार-पहिया वाहन शामिल हैं। इनमें से 1.5 से 2 लाख वाहन अभी भी सड़कों पर चल रहे हैं। 2023-24 में 15,401 वाहनों को जब्त किया गया, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि ये वाहन वापस होंगे या नष्ट कर दिए गए हैं।

दिल्ली की स्क्रैप नीति पर भी सवाल
सरकार की स्क्रैप नीति के तहत पुराने वाहनों को कबाड़ में डालने की बात थी, लेकिन कई मालिकों का कहना है कि उनकी गाड़ियां फिटनेस टेस्ट में पास हैं। सवाल यह है कि क्या सरकार जब्त वाहनों के लिए मुआवजा देगी या नई नीति बनाएगी। सरकार ने सीएक्यूएम से कहा है कि उनके पास ईओएल वाहनों को जब्त करने की उचित व्यवस्था नहीं है। फिलहाल जुलाई में जब ईंधन रोकने का आदेश लागू हुआ तो लोगों ने इस निर्णय का विरोध किया। लोगों ने कहा कि उनकी गाड़ियां कम चलती हैं और फिटनेस टेस्ट में पास हैं, फिर भी उम्र के आधार पर रोक अनुचित है।

कोर्ट ने पहले ही कहा था फिटनेस सेंटर बढ़ाओ
2021 में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से फिटनेस सेंटर्स बनाने को कहा था, लेकिन तत्कालीन आप सरकार ने इस पर कदम नहीं उठाया। उस समय भी दिल्ली के लोग इस निर्णय से खुश नहीं थे। अब भाजपा सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और कोर्ट में याचिका दायर की, जिसके बाद यह राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed