Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10 complaints received at resolution camps; two resolved on the spot

Delhi NCR News: समाधान शिविरों में पहुंचीं 10 शिकायतें, दो का मौके पर निपटारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
10 complaints received at resolution camps; two resolved on the spot
समाधान शिविर में लोगों की समस्या सुनते अधिकारी
नूंह में गंदे पानी से फसल बर्बाद होने से लेकर बिजली बिल, खराब मीटर और बैंक केवाईसी तक की समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को जिले में आयोजित समाधान शिविरों में 10 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से दो शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही निपटारा कर दिया, जबकि शेष शिकायतों पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिले में नूंह के जिला स्तरीय शिविर में पांच, तावडू में तीन, फिरोजपुर-झिरका में एक और पुन्हाना में एक शिकायत प्राप्त हुई। जिला राजस्व अधिकारी रणविजय सुल्तानिया ने शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को गंभीरता से जांच कर समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।

शिविर में हंसीरा पत्नी जफरुदीन ने खेत में गांव का गंदा पानी जाने से फसल बर्बाद होने पर मुआवजे की मांग की। फिरोजपुर-झिरका की अंजू ने बिजली बिल ठीक करवाने, जबकि रतनलाल ने खराब मीटर बदलने और गलत जुर्माना माफ करवाने की गुहार लगाई। वहीं, नसीरी ने अलग प्रॉपर्टी आईडी बनवाने और सुरजीत ने बैंक खाते की केवाईसी नहीं होने की शिकायत रखी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर लगाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed