{"_id":"3ec4ef0048744434a72fd837e5236b24","slug":"1-lakh-plants-will-increase-faridabad-greenery","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां एक लाख पौधे बढ़ाएंगे हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां एक लाख पौधे बढ़ाएंगे हरियाली
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 04 Jul 2014 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में हरियाली बढ़ाने और लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक करने के लिए वन विभाग ने पौधों की सेल लगाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
15 जुलाई के बाद वन विभाग में लोगों को निशुल्क पौधे बांटे जाएंगे। सितंबर तक करीब एक लाख लोगों को पौधे बांटने का लक्ष्य दिया गया है।
मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद वन विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। सेक्टर-17 स्थित वन विभाग के दफ्तर पर नर्सरी में तैयार किए गए 35 प्रजातियों के पौधों का वितरण होगा। वन विभाग के उप अधीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि पौधे तो तैयार हैं बस बारिश का इंतजार है।
लोगों को निशुल्क पौधे दिए जाएंगे। नर्सरी में उगाए गए कीकर, अमरूद, पपीता, पापड़ी आदि के पौधे लोग मुफ्त में ले जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि पौधे उन्हीं को दिए जाएंगे जो उपायुक्त, सरपंच, स्कूल प्रिंसिपल आदि से लिखाकर लाएगा। किसी ऐसे व्यक्ति को पौधे नहीं दिए जाएंगे जो उसका व्यापार करके कमाई करे।
विज्ञापन