फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   1 died and 5 injured on holi fest

जानिए कैसे होली की खुमारी पड़ गई भारी

Tue, 18 Mar 2014 06:43 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 18 Mar 2014 06:43 PM IST
विज्ञापन
1 died and 5 injured on holi fest

फरीदाबाद में होली की खुमारी में होश गंवाना कुछ लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस के अनुसार, इस दौरान हुईं सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग घायल हो गए, जबकि एक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


दिल्ली के मीठापुर का रहने वाला दीपक पल्ला क्षेत्र स्थित लखपत कॉलोनी में अपने दोस्त के पास होली मनाने के लिए आया हुआ था। दोनों होली खेलकर बाइक से घूमने के लिए चल दिए।
विज्ञापन


बाईपास रोड पर दीपक की बाइक डिवाइडर पर चढ़ गई और उसका सिर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में दीपक की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Live Update: 18 मार्च के दिन भर की घटनाएं

सदर थाना बल्लभगढ़ क्षेत्र में मच्छगर गांव में रहने वाले चंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि वह सोमवार को गांव में ही सड़क किनारे जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत दर्ज जांच शुरू कर दी है।


सारन थाना क्षेत्र में भाखरी गांव के रहने वाले ऋषि ने बताया कि सोमवार को वह और उसका किरायेदार सुमन भाखरी रोड से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे ऋषि और सुमन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

थाना शहर बल्लभगढ़ में मवई गांव के रहने वाले जावेद ने बताया कि वह सोमवार को सलूजा पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहा था, तभी बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत पर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed