1.47 करोड़ मतदाता चुनेंगे नई सरकार, देखें एक नजर में दिल्ली विधानसभा चुनाव का इतिहास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की नई सरकार का फैसला इस बार 1.47 करोड़ मतदाता करेंगे। 2015 विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार वोटरों संख्या करीब 16 लाख ज्यादा है। इसमें पहली बार वोट देने वालों की संख्या करीब 2.08 लाख है। दिल्ली चुनाव कार्यालय ने सोमवार को फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी है। दिलचस्प बात यह कि प्रति हजार पुरुषों पर महिला मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह के मुताबिक, जनवरी 2019 में प्रकाशित मतदाता सूची से 7.27 फीसदी वोटर ज्यादा हैं। वहीं, लिंगानुपात भी 812 से बढ़कर 824 हो गया है। जबकि नए वोटरों की संख्या पिछले लोकसभा चुनावों की तुलना में 97 हजार से बढ़कर 2.08 लाख हो गई है।
रणबीर सिंह ने बताया कि एक सितंबर से तीस अक्तूबर के बीच स्पेशल समरी रिविजन किया गया। इस दौरान करीब 2.47 लाख नए मतदाताओं को लिस्ट में शामिल किया गया, जबकि करीब 60 हजार को निकाला गया। इससे मतदाताओं की संख्या में 1.87 लाख की बढ़ोतरी हुई।
सबसे ज्यादा होंगे इस बार फर्स्ट टाइम वोटर
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, इस बार पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं (18-19 साल) की संख्या 2,08,883 है। जबकि लोक सभा चुनाव में यह संख्या
97,684 थी। वहीं, बीते विधान सभा चुनाव में 1,72,450 थी।
लापता मतदाताओं की संख्या 11 लाख से ज्यादा
रणबीर सिंह ने बताया कि दिल्ली में फिलहाल 11,55,631 मतदाता या तो अनुपस्थित रहे या उन्होंने अपना निवास स्थान बदल लिया है। संभव है कि इसमें से कुछ की
मृत्य भी हो गई हो। चुनाव कार्यालय इसकी जांच कर रहा है। आगे सत्यापन होने के बाद उनका नाम वोटर लिस्ट से निकाला जाएगा।
आबादी की तुलना में मतदाता बढ़े
चुनाव कार्यालय के मुताबिक, आबादी की तुलना में मतदाताओं की संख्या (एपिक अनुताप) इस बार बढ़ी है। 2019 में अनुमानित 1.97 करोड़ की आबादी पर 1.37 करोड़
मतदाता थे। ईपी अनुपात 69.29 था। जबकि मौजूदा 2.01 करोड़ की आबादी पर मतदाता 1.46 करोड़ है। इस हिसाब से ईपी अनुपात 72.94 हैं। वहीं, 2015 में की
अनुमानित आबादी 1.86 करोड़ पर ईपी अनुपात 70.02 फीसदी था।
2020 की फाइनल मतदाता सूची:
| कुल आबादी | 2,01,43,686 |
| कुल वोटर | 1,46,92,136 |
| पुरुष मतदाता | 80,55,686 |
| महिला मतदाता | 66,35,635 |
| थर्ड जेंडर | 815 |
| पहली बार मतदाता | 2,08,883 |
| महिला वोटर प्रति एक हजार पुरुष पर | 824 |
| अनुपस्थित, शिफ्ट, मृतक | 11,55,631 |
मटियाला सीट पर सबसे ज्यादा मतदाता: 4,19,935
| चांदनी चौक पर सबसे कम मतदाता | 1,25,172 |
| तिलक नगर में सबसे ज्यादा प्रति एक हजार पुरुष पर 951 महिला मतदाता | |
| ओखला में सबसे कम प्रति एक हजार पुरुष पर 677 महिला मतदाता |
2015 की फाइनल मतदाता सूची:
| दिल्ली की अनुमानित आबादी | 1.86 करोड़ |
| कुल मतदाता | 1,30,85,251 |
| पुरुष मतदाता | 72,60,633 |
| महिला मतदाता | 58,24,618 |
| थर्ड जेंडर | 796 |
| पहली बार मतदाता | 1,72,450 |
| महिला मतदाता प्रति एक हजार पुरुष पर | 802 |
| अनुपस्थित, शिफ्ट, मृतक | 65000 |
मटियाला सीट पर सबसे ज्यादा मतदाता: 3,39,686
| चांदनी चौक पर सबसे कम मतदाता | 1,12,739 |
| शकूरबस्ती में सबसे ज्यादा प्रति एक हजार पुरुष पर 938 महिला मतदाता | |
| तुगलकाबाद में सबसे कम प्रति एक हजार पुरुष पर 638 महिला मतदाता |
एक नजर में दिल्ली विधानसभा चुनाव
1. पहला विधानसभा चुनाव : 27 मार्च 1952
कुल सीटें : 48
कुल मतदाता : 7,44,668
वोट पड़े : 5,21,766
पहला मुख्यमंत्री : चौधरी ब्रह्मप्रकाश (कांग्रेस) फिर गुरमुख निहाल सिंह
किस दल को कितनी सीटें : कांग्रेस : 39, भारतीय जनसंघ (अब भाजपा): 5
. वर्ष 1956 से 92 तक विधानसभा को समाप्त रखा गया।
2. दूसरा विधानसभा चुनाव : 1993
कुल सीटें: 70
कुल मतदाता : 58,50,545
वोट पड़े : 36,12,713
किस दल को कितनी सीटें: भाजपा: 49, कांग्रेस :14
मुख्यमंत्री : मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज
3. विधानसभा चुनाव : 1998
कुल सीटें : 70
कुल मतदाता : 8420141
वोट पड़े : 4124986 (48.99 फीसदी)
मुख्यमंत्री : शीला दीक्षित
किस दल को कितनी सीटें : कांग्रेस- 52, भाजपा-17, जदयू- 1
4. विधानसभा चुनाव : 2003
कुल सीटें : 70
कुल मतदाता : 84,48,324
वोट पड़े : 45,13,135 (53.42 फीसदी)
मुख्यमंत्री : शीला दीक्षित
किस दल को कितनी सीटें : कांग्रेस- 47, भाजपा- 20, जदयू-एनसीपी और आजाद एक-एक
5. विधानसभा चुनाव : 2008
कुल सीटें : 70
कुल मतदाता : 1,07,26,573
वोट पड़े : 61,76,075 (57.58 फीसदी)
मुख्यमंत्री : शीला दीक्षित
किस दल को कितनी सीटें : कांग्रेस- 43, भाजपा- 23, बसपा- 2, निर्दलीय और लोक जनशक्ति पार्टी को एक-एक
6. विधानसभा चुनाव : 2013
कुल सीटें : 70
कुल मतदाता : 1,19,36,360
वोट पड़े : 78,33,919 (65.63 फीसदी)
मुख्यमंत्री : अरविंद केजरीवाल
49 दिन की सरकार
किस दल को कितनी सीटें : भाजपा-31, आम आदमी पार्टी- 28, कांग्रेस- 8, आईएनडी, जदयू, एसएडी- तीनों को एक-एक सीट
7. विधानसभा चुनाव : 2015
कुल सीटें : 70
कुल मतदाता : 1,33,13,295
कुल वोट पड़े : 89,36,159 (67.12 फीसदी)
मुख्यमंत्री : अरविंद केजरीवाल (आप)
किस दल को कितनी सीटें : आम आदमी पार्टी- 67, भाजपा- 3