फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lipika said somnath bharati make mms

पत्नी लिपिका का आरोप, भारती ने बनाया था मेरा अश्लील वीडियो

Fri, 18 Sep 2015 09:35 AM IST
Updated Fri, 18 Sep 2015 09:35 AM IST
विज्ञापन
lipika said somnath bharati make mms

सोमनाथ भारती की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस व उनकी पत्नी लिपिका मित्रा ने हर प्रकार का पैंतरा अपनाया। दो दिन पहले हाईकोर्ट से मिले संरक्षण रद्द करवाने के लिए पुलिस ने कई सनसनीखेज आरोप लगा दिए।

विज्ञापन


पुलिस ने भारती पर लिपिका के जेवरात बरामद करने के अलावा उस पर अश्लील वीडियो बनाने व कुत्ते से लिपिका के संवेदनशील अंगों में कटवाने जैसे आरोप जड़ दिए।

न्यायमूर्ति सुरेश कैत के समक्ष सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने कहा कि भारती अदालत द्वारा मिले संरक्षण का गलत फायदा उठा रहे हैं। अदालत ने उनके तर्क को खारिज कर जब सवाल उठाया कि भारती को दो दिन पहले ही संरक्षण मिला है, उससे पहले आपने उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया।

विज्ञापन

वीडियो मोबाइल से बनाई है या फिर कैमरे से

lipika said somnath bharati make mms

आखिर सरकारी पक्ष ने पहली बार नया आरोप जड़ दिया कि भारती ने लिपिका की अश्लील वीडियो बना रखी है और ब्लैकमेल कर सकता है। पुलिस को ऑडियो-वीडियो बरामद करनी है।


अदालत के पूछने पर उन्होंने कहा कि जब भारती व लिपिका के अच्छे संबंध थे यानी तीन वर्ष पहले अश्लील वीडियो बनाई है। अदालत ने फिर पूछा कि वीडियो मोबाइल से बनाई है या फिर कैमरे से।

आपको क्या बरामद करना है। इस पर पुलिस ने चुप्पी साध ली। वहीं, लिपिका ने कहा कि उसे कल ही इस बारे में पता चला है, लेकिन वह भी नहीं बता पाई कि आखिर वीडियो बना कैसे है।

भारती ने कुत्ते से लिपिका के संवेदनशील अंगों में कटवाया था

lipika said somnath bharati make mms

इसके बाद पुलिस ने नया आरोप जड़ दिया कि भारती ने कुत्ते से लिपिका के संवेदनशील अंगों में कटवाया था। जबकि रिपोर्ट सिर्फ कुत्ते द्वारा बाजू पर काटने की पेश की गई।


पुलिस का यह भी तर्क काम नहीं आया तो लिपिका के जेवरात बरामद करने का तर्क रख दिया। अदालत के पूछने पर पांच जेवरात की लिस्ट पेश कर दी।

लिपिका ने कहा कि करीब 200 ग्राम से ज्यादा सोने के जेवरात हैं।

विज्ञापन

जेवरात नहीं मिले तो जेवरात की राशि दिलवा सकते हैं

lipika said somnath bharati make mms

अदालत ने कहा कि यदि जेवरात नहीं मिलते तो आरोपी से आपको जेवरात के मूल्य की राशि दिलवा सकते हैं और पारिवारिक मामले को मध्यस्थता के जरिए हल करें तो ज्यादा बेहतर होगा।

भारती के वकील ने भी कहा कि वे चार लाख रुपये देने को तैयार हैं। इस मुद्दे पर भी बात नहीं बनते देख पहले तो पुलिस व लिपिका ने चुप्पी साध ली लेकिन बाद में लिपिका ने कहा कि वह मध्यस्थता केंद्र में नहीं जाना चाहती।

उसे जेवरात के पैसे भी नहीं चाहिए क्योंकि कुछ जेवरात जो उसे उसकी मां ने दिए हैं वह जेवरात उसकी नानी से मिले थे। वह जेवरात उसके पूर्वजों के हैं और भावनात्मक रूप से उनका लगाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed