{"_id":"5ad4d7334f1c1b81028b4d97","slug":"youth-abscond-after-firing-on-man-in-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: कार हटाने को कहा, तो राफ्टिंग संचालक पर युवक ने झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: कार हटाने को कहा, तो राफ्टिंग संचालक पर युवक ने झोंका फायर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार धाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में एक युवक ने राफ्टिंग संचालक और उनके साथी पर सरेआम फायर झोंक दिया। दो राउंड फायर करने के बाद युवक और उसका साथी भाग गया। राफ्टिंग कारोबारी और उनका साथी बाल-बाल बच गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों की तलाश की लेकिन उनका सुराग नहीं चल पाया।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के मुताबिक लक्ष्मण झूला निवासी राफ्टिंग संचालक संजीव भंडारी और उनका एक साथी वासू कार से चार धाम यात्रा बीटीसी परिसर में रविवार रात पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पीछे खड़ी दिल्ली नंबर की इनोवा कार में सवार दो युवकों से इनोवा को पीछे करने के लिए कहा। इस उनके बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि उनमें से एक युवक ने संजीव पर रिवाल्वर तान दी और दो राउंड फायर कर दिए। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। वहां भीड़ जुटती देख कार सवार दोनों युवक फरार हो गए। संजीव ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संजीव और वासु को लेकर युवकों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है। उपनिरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन