फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar: Dog attacks child, severely mauls his leg; bystanders rush to the rescue after hearing screams

विकासनगर: कुत्ते ने बच्चे पर किया हमला, पैर बुरी तरह से नोचा; चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने बचाया

Thu, 03 Sep 2026 09:36 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 03 Sep 2026 09:36 PM IST
सार

कॉलोनी में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान आवारा कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Vikasnagar: Dog attacks child, severely mauls his leg; bystanders rush to the rescue after hearing screams
कुत्ते का हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पालिका क्षेत्र के केसर बाग वार्ड की भगत सिंह कॉलोनी में 31 अगस्त की शाम बाहर खेल रहे 11 वर्षीय दक्ष डोभाल पर आवारा कुत्ते ने हमला कर पैर बुरी तरह नोच दिया। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों और मजदूरों ने किसी तरह बालक को कुत्ते से छुड़ाया। घायल दक्ष का धूलकोट स्थित अस्पताल में उपचार कराया गया। घटना के बाद से कॉलोनी के बच्चों में डर का माहौल है।

विज्ञापन


सोमवार शाम करीब पांच बजे कॉलोनी में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान आवारा कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में पिछले कई माह से आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर गली में कुत्तों के घूमने से बच्चों का स्कूल और ट्यूशन जाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


अभिभावकों के मुताबिक हाल में करीब छह लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। अंजलि देवी, सुशीला डोभाल, मनीषा, राजीव डोभाल, अनिल बिज्लवाण समेत कई लोगों ने बताया कि नगर पालिका को मौखिक शिकायत भी दी गई है, लेकिन समस्या जस की तस बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून: डालनवाला के पास एमडीडीए कॉलोनी में वारदात; बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी

अभिभावकों का आरोप है कि शिकायत के बाद नगर पालिका की ओर से कुत्तों के बधियाकरण और टीकाकरण की बात कही जा रही है, जबकि कॉलोनी में लोगों की सुरक्षा का सवाल बना हुआ है। उन्होंने फिर से आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बच्चे या अन्य व्यक्ति के साथ गंभीर घटना न हो।

नगर पालिका की ओर से आवारा कुत्तों के बधियाकरण और टीकाकरण का कार्य कराया जा रहा है। भगत सिंह कॉलोनी में बालक पर कुत्ते के हमले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए समस्या का समाधान प्राथमिकता से कराया जाएगा।
- धीरज बॉबी नौटियाल, नगर पालिकाध्यक्ष, विकासनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed