फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Top 5 News Today 19 November 2021

उत्तराखंड: कार हादसे में तीन लोगों की मौत और कृषि कानून वापसी के फैसले से किसानों में खुशी की लहर, 5 बड़ी खबरें

Fri, 19 Nov 2021 04:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Nov 2021 04:48 PM IST
सार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने के एलान के बाद उत्तराखंड के किसानों ने खुशी का इजहार किया। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Top 5 News Today 19 November 2021
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा के गंगा स्नान पर धर्मनगरी हरिद्वार में बड़ी संख्या में यात्री पहुंचे। वहीं, गुरु पर्व के मौके पर पुलिस को चकमा देकर अकाली दल मान अमृतसर से जुड़े सिख समाज के लोग हरकी पैड़ी स्थित गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी पहुंच गए। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...

विज्ञापन


कृषि कानून वापसी का एलान: उत्तराखंड के किसानों में खुशी, कहा- आंदोलन के दौरान जिनकी मौत हुई उन्हें शहीद का दर्जा दें
गुरु पर्व पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने के एलान के बाद उत्तराखंड के किसानों ने खुशी का इजहार किया है। केंद्र सरकार की ओर से तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा पर रुद्रपुर में किसानों ने सरकार का आभार जताया। साथ ही मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: पिथौरागढ़ में खाई में गिरा यात्री वाहन, तीन महिलाओं की मौत, कई घायल
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी से थल की ओर जा रहा एक यात्री वाहन बांसपटान के गोदीगाड़ के समीप खाई में गिर गया। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


Kartik Purnima Snan: हरिद्वार में पवित्र स्नान आज, कोरोना की कोई बंदिश नहीं, उमड़ा भारी सैलाब, तस्वीरें
आज शुक्रवार को हो रहे कार्तिक पूर्णिमा के गंगा स्नान पर धर्मनगरी हरिद्वार में बड़ी संख्या में यात्री पहुंचे हैं। यहां तड़के से ही पवित्र स्नान का दौर जारी है। इसी क्रम में ऋषिकेश और राज्य के अन्य क्षेत्रों में मौजूद नदियों में भी तड़के से ही स्नान का दौर जारी है। हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव पहुंचे बदरीनाथ
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश प्रभारी कांग्रेस देवेंद्र यादव ने शुक्रवार को भगवान श्री बदरीविशाल के दर्शन किए। 20 को बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

हरिद्वार: खुफिया विभाग और पुलिस बेखबर, ज्ञान गोदड़ी पहुंचे सिख समाज के लोग, जानिए क्यों लगाई है रोक
गुरु पर्व के मौके पर शुक्रवार को पुलिस की नाक के नीचे अकाली दल मान अमृतसर से जुड़े सिख समाज के लोग हरकी पैड़ी स्थित गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी पहुंच गए। सिख समाज के लोग यहां तड़के तीन बजे पहुंचे और अरदास भी लगाई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed