फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Purnima Snan: हरिद्वार में पवित्र स्नान आज, कोरोना की कोई बंदिश नहीं, उमड़ा भारी सैलाब, तस्वीरें

Fri, 19 Nov 2021 12:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 19 Nov 2021 12:17 PM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima Ganga Snan 2021: ganga snan in haridwar from ealry morning, see photos
हरिद्वार में भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

आज शुक्रवार को हो रहे कार्तिक पूर्णिमा के गंगा स्नान पर धर्मनगरी हरिद्वार में बड़ी संख्या में यात्री पहुंचे हैं। यहां तड़के से ही पवित्र स्नान का दौर जारी है। इसी क्रम में ऋषिकेश और राज्य के अन्य क्षेत्रों में मौजूद नदियों में भी तड़के से ही स्नान का दौर जारी है। हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की हैं। 

कार्तिक पूर्णिमा: हरिद्वार में भीड़ उमड़ने की संभावना, दिल्ली समेत अन्य राज्यों से आने वालों के लिए रूट और पार्किंग प्लान जारी

कोरोनाकाल के बाद पहली बार बिना किसी भी स्नान के लिए कोई बंदिश नहीं लगाई गई हैं। इसलिए कार्तिक स्नान पर बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे हैं। मेला क्षेत्र को 9 जोन में बांटा गया है। वहीं मेला क्षेत्र को 32 सेक्टरों में बांटकर अधिकारियों की तैनाती की गई है। शहर के अंदर और हाईवे पर जाम न लगे इसके लिए ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। इस दौरान भक्तों ने गंगा स्नान के बाद दीपदान कर अपनों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शहर के बाजारों में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ दिखाई दी। पार्किंग भी फुल रही।

कार्तिक पूर्णिमा 2021: उगते सूर्य को अर्ध्य देना होगा शुभ फलदायी, ये है गंगा स्नान का विशेष ब्रह्म मुहूर्त

Kartik Purnima Ganga Snan 2021: ganga snan in haridwar from ealry morning, see photos
हरिद्वार में भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

भीड़ पर नियंत्रण रखने के लिए घुड़सवार पुलिस की भी तैनाती की गई। स्नान के दौरान महत्वपूर्ण सूचना संकलित करने के लिए स्थानीय अभिसूचना इकाई के 12 अधिकारी व कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं।

Kartik Purnima Ganga Snan 2021: ganga snan in haridwar from ealry morning, see photos
हरिद्वार में भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

गंगा घाटों पर जल पुलिस के 14 जवानों व एक प्लाटून फ्लड कंपनी को तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था के लिए विशेष यातायात योजना तैयार की गई जो समय पड़ने पर तत्काल लागू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Purnima Ganga Snan 2021: ganga snan in haridwar from ealry morning, see photos
हरिद्वार में भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मेला क्षेत्र में चोर, उठाईगिरी व जहरखुरानी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विशेष टीम को नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Kartik Purnima Ganga Snan 2021: ganga snan in haridwar from ealry morning, see photos
हरिद्वार में भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने प्रदेशवासियों को गुरू नानक देव के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed