फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gyan godri gurudwara haridwar: sikh samaj people reached gyan godri, offers ardas

हरिद्वार: खुफिया विभाग और पुलिस बेखबर, ज्ञान गोदड़ी पहुंचे सिख समाज के लोग, जानिए क्यों लगाई है रोक

Fri, 19 Nov 2021 02:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एंजेसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एंजेसी, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 19 Nov 2021 02:01 PM IST
सार

कहा जाता है कि गुरुनानक देव यहां आए थे। सिख समाज के लोग इस स्थान को ज्ञान गोदड़ी का स्थल बताते हैं। इसी को लेकर विवाद निरंतर चल रहा है। हर वर्ष ज्ञान गोदड़ी दर्शन के लिए सिख समाज के लोग यहां पहुंचते हैं।

विज्ञापन
gyan godri gurudwara haridwar: sikh samaj people reached gyan godri, offers ardas
ज्ञान गोदड़ी में सिख समाज के लोगों ने लगाई अरदास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरु पर्व के मौके पर शुक्रवार को पुलिस की नाक के नीचे अकाली दल मान अमृतसर से जुड़े सिख समाज के लोग हरकी पैड़ी स्थित गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी पहुंच गए। सिख समाज के लोग यहां तड़के तीन बजे पहुंचे और अरदास भी लगाई। वहीं लोगों को रोकने के लिए पुलिस ने गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के आसपास बैरिकेडिंग लगाई थी।

विज्ञापन


पुलिस और खुफिया विभाग को तक नहीं लगी भनक
पुलिस ने सिख समाज के लोगों को रोकने के लिए काफी प्रयास किए थे। इस दौरान गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी में अरदास लगाने के साथ ही श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस दौरान खुफिया विभाग सोता रह गया। वहीं जिन पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी पर लगाई गई थी, उन्हें भी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं हुई।
विज्ञापन


गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी आ रहे सिख समाज के लोगों को रोका
वहीं गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी आ रहे सिख समाज के लोगों को पुलिस ने ज्वालापुर के दीनारपुर गांव के पास रोक लिया। जिसके बाद वह धरने पर बैठ गए, लेकिन पुलिस कर्मियों की अपील के बाद समाज के लोग वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पृथक जोन बनाया

स्नान पर्व के दौरान ज्ञान गोदड़ी प्रकरण को देखते हुए प्रस्तावित स्थल (भारत स्काउट एवं गाइड कार्यालय) पर पृथक जोन बनाया गया है। जिसके प्रभारी अधिकारी, जोनल अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी व सेक्टर अधिकारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष स्तर के अधिकारी को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकरण को लेकर सिख समुदाय के लोगों को जनपद हरिद्वार और हरकी पैड़ी पहुंचने से रोकने के लिए जिले की सीमाओं पर स्थित चेक पोस्ट पुलिस को विशेष चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया है। 

गुरुनानक देव इस स्थल पर आए थे
बताया जाता है कि हरिद्वार में हरकी पौड़ी के पास लंढोरा हाउस भवन था। वर्ष 1974 में कुंभ से पूर्व घाट की विस्तारीकरण योजना में यह भवन और अन्य इमारतें ढहा दी गई थीं। इस स्थल पर पुल का निर्माण कर दिया गया। पुल के नीचे स्काउट एंड गाइड का कार्यालय भी है।

कहा जाता है कि गुरुनानक देव इस स्थल पर आए थे। सिख समाज के लोग इस स्थान को ज्ञान गोदड़ी का स्थल बताते हैं। इसी को लेकर विवाद निरंतर चल रहा है। हर वर्ष ज्ञान गोदड़ी दर्शन के लिए सिख समाज के लोग यहां पहुंचते हैं। जिन्हें पुलिस-प्रशासन रोकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed