Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Yogi adityanath last meeting with mother savitri devi she could not even recognise anyone

यादगार पल: मां से बार-बार पूछते रहे सीएम योगी, पहचाना मुझे...पर सावित्री देवी की याददाश्त ने छोड़ दिया था साथ

Fri, 20 Nov 2026 01:59 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 20 Nov 2026 01:59 PM IST
सार

सीएम योगी की मां की याददाश्त कमजोर हो चुकी थी। वह अपनों को भी पहचान नहीं पा रही थीं। मई में अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ जब मां से मिलने पहुंचे तो उन्होंने प्यार से पूछा था- पहचाना मुझे! मां-बेटे के बीच हुई यह मुलाकात अब उनकी आखिरी मुलाकात बन गई है।

विज्ञापन
CM Yogi adityanath last meeting with mother savitri devi she could not even recognise anyone
अपनी मां के साथ सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पहचाना मुझे...मई माह में अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब अपनी मां सावित्री देवी से मुलाकात की तो उनसे यही सवाल किया था। 89 वर्षीय सावित्री देवी की बढ़ती उम्र के कारण याददाश्त काफी कमजोर हो चुकी थी। पिछले करीब एक वर्ष से वह परिवार के सदस्यों को भी पहचान पाने में असमर्थ थीं। ऐसे में मां के सामने पहुंचकर योगी का यह सवाल उस मुलाकात का एक भावुक क्षण बन गया था।

विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ की अपनी मां से यह मुलाकात इसी साल नौ मई को हुई थी। वह सात मई को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। शुक्रवार को पंचूर गांव स्थित विष्णु पंचदेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और महायज्ञ में शामिल हुए थे।

विज्ञापन

बहनों और अन्य नाते-रिश्तेदारों से भी की थी मुलाकात 
धार्मिक अनुष्ठानों के बाद शाम करीब पौने पांच बजे वह अपने पैतृक आवास पहुंचे थे। यहां उन्होंने मां सावित्री देवी का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही बहनों और अन्य नाते-रिश्तेदारों से भी मुलाकात की थी। अब मां से हुई वही मुलाकात उनकी आखिरी मुलाकात बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...सीएम योगी की मां के साथ यादें: इसी साल मई में की थी आखिरी मुलाकात, पैतृक गांव पंचूर पहुंचकर लिया था आशीर्वाद

इससे करीब डेढ़ वर्ष पहले भी योगी आदित्यनाथ अपनी बीमार मां से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचे थे। उस समय उन्होंने अस्पताल में मां का हालचाल जाना था। मई में पंचूर में हुई मुलाकात के दौरान मां से पूछा गया वह सवाल अब इस आखिरी मुलाकात की सबसे यादगार बातों में शामिल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed